फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

दुष्कर्म-डकैती के गुनहगारों ने जेल में बनाया डोडा की तस्करी का गैंग, तीन गिरफ्तार

Wed, 04 Dec 2019 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
crime

छत्तीसगढ़ से डोडा मंगाकर बरेली समेत आसपास के इलाकों में करते थे सप्लाई
विज्ञापन

करेली गांव में बना रखा था गोदाम, लोडर और गोदाम से 63 कट्टे हुए बरामद

बरेली। जेल से छूटे दुष्कर्म के आरोपी ने लूट के आरोपी के साथ छह लोगों का गैंग बनाकर डोडा तस्करी शुरू कर दी। सुभाषनगर पुलिस ने उसे दो साथियों समेत दबोचकर एक लोडर में लदा डोडा बरामद किया है। उनकी निशानदेही पर करेली गांव में छापा मारकर उनके गोदाम से भी डोडा बरामद किया। इस दौरान उनके तीन साथी भाग निकले।
सुभाषनगर पुलिस ने सोमवार रात करेली में मठिया के पास तीन तस्करों को लोडर में लगे डोडा चूरा के 31 कट्टों के साथ गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपी करेली के अनवर, शाहिद और आफताब उर्फ भूरा थे। आरोपियों ने बताया कि वे छत्तीसगढ़ से डोडा मंगाकर करेली में शरीफ के घर में बने गोदाम में रखते हैं। पुलिस ने इस गोदाम में भी छापा मारकर 32 कट्टा डोडा चूरा बरामद किया। मौके से शरीफ, शाकिर उर्फ भूरा और नन्हें बाबू उर्फ शाका फरार हो गए। इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र जोशी ने बताया कि आफताब उर्फ भूरा पिछले साल दुष्कर्म में जेल गया था। अनवर 2013 में डकैती की कोशिश में गिरफ्तार हुआ था। आफताब ने जेल छूटने के बाद डोडा तस्करी शुरू कर दी थी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई प्रदीप कुमार, विक्रम सिंह, बाबू खां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


खुलासे पर सवाल.. एसपी सिटी सही या इंस्पेक्टर
एसपी सिटी रविंद्र कुमार इस मामले के बारे में कोई खास जानकारी नहीं थी। इसी वजह से प्रेसवार्ता के दौरान वह सवालों में उलझ गए। मीडिया ने फरार मुल्जिम पूछे तो उन्होंने दो बताए जबकि इंस्पेक्टर ने तीन बताए थे। इंस्पेक्टर ने डोडा दो जगह से बरामद होना बताया था लेकिन एसपी सिटी ने एक ही जगह बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed