{"_id":"5ddc45bf8ebc3e54ee798b7f","slug":"crime-bareilly-news-bly385495281","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईवीआरआई गेट के सामने दरोगा के भतीजे से लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईवीआरआई गेट के सामने दरोगा के भतीजे से लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आईवीआरआई गेट नंबर एक के सामने कोचिंग के लौटते छात्र ने लूट का शोर मचाया तो सीओ भी मौके पर पहुंच गए। आरोप था कि एक कार में बैठे लोगों और बाइकर्स घटना करके भागे हैं। बदहवास छात्र से पूछताछ के बाद भी नतीजा नहीं निकला तो दरोगा चाचा समेत परिवार के लोग उसे साथ ले गए। इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
कर्मचारी नगर निवासी छात्र ऋषभ कुमार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। ऋषभ के मुताबिक सोमवार रात नौ बजे करीब वह कोचिंग से घर लौट रहा था। तभी आईवीआरआई गेट नंबर एक के पास एक कार व अपाचे बाइक से आए लोगों ने उसे रोक लिया। पीटते हुए उससे तीन हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। इससे वह काफी घबरा गया। दहशत में उसने परिवार को सूचना दी। बाद में सीओ अभिषेक वर्मा, इंस्पेक्टर इज्जत नगर केके वर्मा मौके पर पहुंचे। कुछ देर सीमा विवाद की भी स्थिति रही। इज्जत नगर पुलिस घटनास्थल को प्रेमनगर थाने का बता रही थी। हालांकि बाद में इज्जत नगर पुलिस ने ही छात्र से तहरीर मांगी। छात्र इतना घबराया हुआ था कि वह यह नहीं बता पा रहा था कि लुटेरों का हुलिया क्या था और वह किधर भागे। बाद में बदायूं में तैनात उसके दरोगा चाचा आ गए और उसे मौके से ही घर बुला ले गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखेंगे। सीओ वर्मा का कहना था कि छात्र अभी घबराया हुआ है। सही से होश में आने पर बात करेंगे।