{"_id":"5dd99f408ebc3e54df139590","slug":"crime-bareilly-news-bly385268083","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कैंट पुलिस ने टांग में गोली मारकर पकड़ा बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कैंट पुलिस ने टांग में गोली मारकर पकड़ा बदमाश
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट थाना पुलिस ने नकटिया पुल के पास शनिवार देर रात मुठभेड़ दर्शाकर पंद्रह हजार रुपये के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। देर रात उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन
कैंट पुलिस के मुताबिक मिर्जापुर गांव निवासी रमेश पर 14 मुकदमे दर्ज हैं। कुछ मामलों में वह वांछित चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी में लगी थी पर वह गच्चा दे जाता था। उस पर पंद्रह हजार का ईनाम घोषित था। पुलिस टीम ने उसे नकटिया पुल के पास घेर लिया।
विज्ञापन
उसने बचने के लिए पुलिस पर फायर किया। पुलिस ने जो गोली मारी वह उसके दायें पैर से होती हुई निकल गई। तब उसे गिरफ्तार कर लिया। अस्पताल में इंस्पेक्टर कोतवाली गीतेश कपिल उसे देखने पहुंचे। रमेश की हालत ठीक थी पर वह बात करने से कतरा रहा था।
विज्ञापन