फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

निदा की शिकायत पर तेरहवें दिन हुई धमकाने की रिपोर्ट

Tue, 26 Nov 2019 08:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। आला हजरत हेल्पिंग सोसायटी की अध्यक्ष निदा खान की ओर से धमकी देने के मामले में सलीम नाम के शख्स के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस आरोपी के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

निदा ने दस नवंबर को तहरीर देकर मोबाइल पर खुद को धमकी मिलने की शिकायत की थी। मामले में एसएसपी से शिकायत की गई थी। उन्होंने जांच साइबर सेल को सौंप दी। निदा के मुताबिक, दस नवंबर की सुबह सात बजे वह घर में थीं। तब एक कॉल आई जो उनकी मां ने रिसीव की। कॉल करने वाले ने नाम सलीम बताया। उनकी मां से कहा कि तेरी बेटी को जिंदा नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद कॉल कट कर दी गई। दोबारा कॉल आई तो इस बार निदा ने बात की। उनसे सलीम ने कहा कि उनका हाल कमलेश तिवारी जैसा कर देंगे। उसने बरेली की एक दरगाह का नारा लगाते हुए कॉल काट दी। निदा ने बताया कि रिपोर्ट देर से दर्ज की गई पर उन्हें भरोसा है कि पुलिस सही आरोपी को पकड़कर जेल भेजेगी। संबंधित शख्स का नाम सलीम ही है या नहीं, ये उन्हें पता नहीं है। वह कहां रहता है, ये जानकारी भी पुलिस को करनी है। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने कहा कि सही आरोपी तस्दीक कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed