{"_id":"5dd6f5378ebc3e54d031f7bb","slug":"crime-bareilly-news-bly384987967","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 लीटर कच्ची शराब बरामद, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 लीटर कच्ची शराब बरामद, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीगंज। पुलिस ने गंगा किनारे गांव में छापा मारकर 40 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
गांव रूपपुर माधवपुर गांव के पास गंगा किनारे बड़ी मात्रा में कच्ची शराब बनाई जाती है। कई बार वहां पुलिस ने छापेमारी की है लेकिन तस्कर गंगा नदी में कूदकर भाग जाते हैं। पुलिस ने गुरुवार को गंगा किनारे छापा मारा तो वहां कच्ची शराब बनाई जा रही थी। पुलिस ने वहां से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद कर दो हजार लीटर लहन वही फिकवा दिया। पुलिस ने सोमपाल, खुर्शीद और हरपाल निवासी जोगीठेर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि महेश मौके से भाग गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।