{"_id":"5dd6f53a8ebc3e54e765beeb","slug":"crime-bareilly-news-bly384987871","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्लिक ने लुटेरे पकड़े, अब पुलिस बना रही गुडवर्क का तानाबाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पब्लिक ने लुटेरे पकड़े, अब पुलिस बना रही गुडवर्क का तानाबाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर में राह चलते लोगों के हाथ से मोबाइल झपटने वाले गिरोह का आतंक है। बुधवार रात रुहेलखंड चौकी के सामने एक साइकिल सवार से मोबाइल लूटकर भाग रहे दो लुटेरों को पब्लिक ने पकड़ लिया। पुलिस ने पूछताछ कर कुछ और शातिर उठाए हैं। बारादरी पुलिस गुडवर्क की तैयारी में है। वहीं कोतवाली पुलिस ने मोबाइल झपटमार गिरोह के तीन शातिरों को पकड़कर कुछ मोबाइल बरामद किए हैं।
सुभाष नगर के शांति विहार का निवासी उर्मिलेश प्राइवेट जॉब करता है। बुधवार रात आठ बजे वह साइकिल से हरुनगला होकर अपने घर लौट रहा था। हरूनगला निवासी शातिर बाइक से उसके पीछे लग गया। रुहेलखंड चौकी के सामने से गुजरते हुए लुटेरे ने झपट्टा मारकर उर्मिलेश का मोबाइल लूट लिया और तेजी से आगे बढ़ गया। इसी बीच चौराहे पर खड़ा लुटेरे का दूसरा साथी भी बाइक पर लपककर बैठ गया और बाइक सेटेलाइट की ओर मोड़ दी। पीछे से शोर मचाते उर्मिलेश के साथ भीड़ दौड़ पड़ी और बाइक से पीछा करके आरोपियों को फाइक इन्क्लेव में पकड़ लिया। चौकी पुलिस भी पीछे से आ गई। आरोपियों के पास से उर्मिलेश का मोबाइल बरामद हो गया।
इसके बाद पुलिस ने हरुनगला निवासी आरोपियों से पूछताछ कर सैनिक कॉलोनी से कुछ लड़कों को उठा लिया। इनसे बारादरी थाने व अन्य जगह रखकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह गिरोह मौका देखते ही मोबाइल, पर्स व चेन की झपटमारी कर लेता है। कोतवाली पुलिस ने भी ऐसे ही तीन शातिरों को पकड़ा है। शुक्रवार को खुलासा हो सकता है।