{"_id":"5dd6f5408ebc3e54f314592f","slug":"crime-bareilly-news-bly384908919","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदपुर लूट कांड: अब भी धमका रहा दरोगा... फर्जी केस में फंसा देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदपुर लूट कांड: अब भी धमका रहा दरोगा... फर्जी केस में फंसा देंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदपुर/बरेली। किसानों से लूट का मामला अब डीजीपी तक पहुंच गया है। गुरुवार को किसान एडीजी से मिलने उनके दफ्तर गए। उनके न मिलने पर एसएसपी, एडीजी और डीजीपी को शिकायत भेजी है। किसानों ने थाने के दरोगा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि दरोगा उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है।
फतेहगंज पूर्वी निवासी आशू और उनके साथी किसानों ने डीजीपी को भेजे पत्र में घटना के बाद दरोगा पर धमकाकर मारपीट की तहरीर लिखवाने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि दरोगा ने कुछ रकम वापस कराई, जिसमें उनके लुटे हुए नोट भी हैं। अब दोगा धमकी दे रहा है कि अगर शिकायत की तो फर्जी केस में फंसा देगा। किसानों ने शिकायती पत्र में लिखा है कि लूट के तत्काल बाद जब पुलिस को बदमाशों की घेराबंदी करनी चाहिए थी तब पुलिस आढ़तियों से इस बात की तस्दीक कर रही थी कि किसानों ने वास्तव में इतने रुपये के धान बेचे या नहीं। रिपोर्ट से पहले गालियां देकर धमकाया और मारपीट की तहरीर ली। जो रुपये वापस किए उसमें लुटा हुआ नोट भी था। पुलिस उनके घरों पर लुटेरों के फोटो पहचान कराने के बहाने आई और धमका गई। किसानों ने डीजीपी से लूट का खुलासा कराकर मेहनत की कमाई वापस दिलाने और दरोगा पर कार्रवाई करने की मांग की है।