फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

न पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की न स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

Wed, 20 Nov 2019 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
crime

तीन माह के बच्चे की जांघ में सुई टूटने का मामला

विज्ञापन
बरेली। तीन माह के बच्चे की जांघ में सुई टूटने के मामले में अभी तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है न ही स्वास्थ्य विभाग के स्तर से जांच शुरू हो सकी है। शिकायतकर्ता दंपती से भी किसी ने संपर्क भी नहीं किया है।

प्रेम नगर थाना प्रभारी बलवीर सिंह ने मामला स्वास्थ्य विभाग पर टालते हुए कहा कि इसकी जांच तो उन्हें ही करनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग की जांच के आधार पर ही पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी। वैसे पुलिस भी जांच कर रही है। वहीं एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। जल्द जांच कर सीएमओ को रिपोर्ट दी जाएगी। बताया कि वह मंगलवार को विभागीय काम से जनपद के बाहर गए हुए हैं। बता दें कि शहर के मोहल्ला संजय नगर निवासी दंपती सचिन कुमार शर्मा और हेमलता शर्मा ने बुखार की शिकायत पर अपने माह के बेटे को राजेंद्र नगर स्थित एक बच्चों केअस्पताल में दिखाया था। यहां ब्लड सैंपल लेते वक्त स्टाफ की लापरवाही से सुई बच्चे की जांघ में ही टूट गई थी। तीन घंटे बाद दंपती जब बच्चे को लेकर घर पहुंचे तब इसका पता चला। अस्पताल से शिकायत की तो पहले तो दंपती को फीस माफ करने का लालच दिया गया। जब वो नहीं माने तो धमकाया भी गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed