{"_id":"5dd05dd08ebc3e54e1004afe","slug":"crime-bareilly-news-bly3843503137","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधेरे में डिवाइडर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधेरे में डिवाइडर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत, एक घायल
विज्ञापन
हादसे में टूटी बाइक।
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत हाईवे पर मॉल की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे थे बाइक सवार
विज्ञापन
बरेली। शनिवार देर रात पीलीभीत हाईवे पर तेज गति से आ रही बाइक अंधेरे में डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी घायल हो गया। देर रात तीनों की पहचान हो सकी।
पीलीभीत हाईवे पर रात करीब 11 बजे स्पलेंडर बाइक पर बीस वर्ष उम्र के तीन युवक तेजी से मॉल की ओर से शहर की तरफ आ रहे थे। डोहरा मोड़ से पहले की सभी स्ट्रीट लाइटें बंद थीं। तेज रफ्तार और अंधेरे की वजह से उनकी बाइक डोहरा मोड़ के पास डिवाइडर से टकरा गई। बाइक सवार दो युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे, जबकि तीसरे का सिर स्ट्रीट लाइट के पोल से टकरा गया। दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने एंबुलेंस 108 को कॉल की। करीब पौन घंटे बाद एंबुलेंस आई। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान विश्वविद्यालय कैंपस में रहने वाले लैब टेक्नीशियन सुरेश गंगवार के पुत्र अश्विनी के रूप में हुई। हादसे में जान गंवाने वालों में एक दुर्गानगर निवासी योगेंद्रपाल का बेटे सौरभ उर्फ गौरव था, जबकि दूसरे की पहचान संजयनगर निवासी शानू के रूप में हुई। रुहेलखंड चौकी प्रभारी कुलदीप ने बताया कि तीनों युवकों में से कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था।