{"_id":"5dd058e88ebc3e54b76752df","slug":"crime-bareilly-news-bly3843216105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली के दाल व्यापारी से बदायूं में दिनदहाड़े 2.38 लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली के दाल व्यापारी से बदायूं में दिनदहाड़े 2.38 लाख की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर के दाल व्यापारी से शनिवार को बदायूं में 2.38 लाख रुपये लूट लिए गए। बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े पुलिस चौकी से महज पांच सौ कदम दूर स्थित वैल्गा फैक्टरी के सामने वारदात को अंजाम दिया। फैक्टरी के गार्ड और व्यापारी ने जब बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो वे तमंचा दिखाकर भाग गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। घटना की रिपोर्ट बदायूं के थाना सिविल लाइंस में दर्ज कराई गई है। हालांकि पुलिस ने मामला चोरी में दर्ज किया है।
राजेंद्रनगर के दाल व्यापारी नितिन गुप्ता शनिवार को अपने दोस्त सनी के साथ दुकानदारों से पेमेंट लेने बदायूं गए थे। शाम करीब साढ़े तीन बजे वह 2.38 लाख रुपये लेकर लौट रहे थे। रुपयों का बैग गाड़ी में पिछली सीट पर रखा था। लौटते वक्त मटर खरीदने के लिए वह बदायूं में वेल्गा फैक्टरी पर रुके। गाड़ी को लॉक करके फैक्टरी के अंदर जाने लगे तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे की बट से उनकी कार का पिछला शीशा तोड़ दिया और रुपयों से भरा बैग निकाल लिया। यह देख फैक्टरी का गार्ड शोर मचाता हुआ उनकी ओर भागा। व्यापारी भी बदमाशों को पकड़ने के लिए भागे लेकिन दोनों बदमाश उन्हें तमंचा दिखाकर खेड़ा नवादा पुलिस चौकी की ओर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस देर शाम तक फैक्टरी और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालती रही, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। सीओ सिटी बदायूं विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही बदमाश पकड़े जाएंगे।