फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

ब्लड बैंक कर्मचारी के घर भी इन्हीं बदमाशों ने डाली थी डकैती

Wed, 30 Oct 2019 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। एक महीने पहले बालाजी धाम कालोनी में स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी के घर भी देर रात हथियार बंद बदमाशों ने डकैती डाली थी। पीड़ित पहले सर्राफ का काम करते थे। डकैत वहां से जेवर समेत नकदी लूट ले गए थे। किला में डकैती और लूट करने वाले बदमाशों से पूछताछ के वक्त उन्होंने इस वारदात को अंजाम देना भी कबूला। हालांकि यहां से लूटा हुआ सामान पुलिस अभी बरामद नहीं कर सकी। घटना के कुछ ही दिन बाद पीड़ित ने वह घर भी छोड़ दिया था।
विज्ञापन

इज्जतनगर में बैरियर वन चौकी क्षेत्र की बालाजी धाम कालोनी निवासी रविंद्र सिंह जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में कार्यरत हैं। उनके घर में 28 सितंबर की रात हथियार बंद बदमाशों ने डकैती डाली थी। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि दरवाजे के पास बनी खिड़की से अंदर हाथ डालकर दरवाजा खोला था। फिर परिवार को तमंचे से डराकर लूटपाट की थी। तीन लोग घर के अंदर घुसे थे। बाकी घर के बाहर ही रुके रहे थे। करीब आधे घंटे तक सामान बटोरने के बाद वह निकल आए थे। घटना में करीब आठ लोग थे। किला डकैती को अंजाम देने वालों में अकरम, कल्लू और छोटू उस वारदात के वक्त मौजूद थे। घटना की शिकायत करने के बावजूद चौकी पुलिस तीन दिनों तक मामला दबाए बैठी रही थी। पुलिस अधिकारियों तक बाद पहुंचने पर मामला की रिपोर्ट लिखी गई थी।
विज्ञापन


अगर हो जाती कार्रवाई तो नहीं पड़ती डकैती
बालाजी धाम में रविंद्र के घर डकैती करने के बाद ही अगर पुलिस सतर्क हो जाती तो किला में लगातार डकैती और लूट की घटनाएं नहीं होती। पुलिस की ढिलाई के कारण बदमाशों के हौसले बुलंद रहे। मामला खुलने के बाद भी पुलिस ने कई लोगों को उठाकर पूछताछ की थी। लेकिन कुछ नतीजा नहीं निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed