फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

आंवला में एसडीएम कार्यालय परिसर में फायरिंग, हड़कंप

Tue, 22 Oct 2019 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
crime
आंवला। एसडीएम कार्यालय के परिसर में सोमवार दोपहर अचानक फायरिंग से हड़कंप मच गया। पुलिस पहुंची तो पता चला कि रिन्युअल कराने आए व्यक्ति की रायफल में फंसी होने से अचानक दग गई। गोली लगने से छत की कंक्रीट गिरने से कर्मचारी जख्मी हो गया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

सोमवार को उप जिला अधिकारी अरुण कुमार सिंह लाइसेंसों के रिन्युअल से पूर्व अपने कक्ष में रूटीन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उनके ऑफिस के बाहर परिसर में लाइन में खडे़ पटपरगंज गांव निवासी एक व्यक्ति की रायफल से गोली चल गई। गोली परिसर की छत पर लगी। इस पर कंक्रीट टूटकर गिरने से पूर्ति विभाग के कर्मी अजय पाठक जख्मी हो गए। क्षेत्राधिकारी राम प्रकाश ने बताया कि मामला इत्तेफाकन है। रायफल में मैगजीन नहीं थी। गोली रायफल में फंसी हुई थी। अगर जख्मी कर्मचारी तहरीर देता है तो लाइसेंस धारक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद सुरक्षा गार्डों को असलाह चेकिंग के बाद ही उनके कमरे में भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed