फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

डीडीपुरम और आकाश टावर में ई-रिजर्वेशन टिकट बेचते तीन गिरफ्तार

Wed, 16 Oct 2019 06:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। इज्जतनगर रेल मंडल की आरपीएफ की विजीलेंस टीम ने डीडीपुरम और आकाश टावर में स्थित कैफे पर छापा मार पर्सनल आईडी पर ई-रेलवे रिजर्वेशन टिकट बेचते तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों कैफे से कंप्यूटर, लैपटाप और रिजर्व टिकट भी बरामद कर लिए।
विज्ञापन

त्योहार आते ही पर्सनल आईडी पर रिजर्वेशन टिकट धड़ल्ले से बनने का धंधा मंगलवार को विजीलेंस इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार ने एसआई कृष्ण जोशी और एएसआई ब्रज मोहन शर्मा के साथ डीडीपुरम स्थित ओंटोट कोरियर एंड फोटो स्टेट दुकान पर छापा मारा। उस समय दुकान पर मुनीश कुमार मौजूद था। कंप्यूटर सिस्टम चेक करने पर तीन रिजर्वेशन टिकट मिले जिनकी कीमत 3484 रुपये थी। मुनीश की निशानदेही पर दुकानकार शोभित शंखधार को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम ने आकाश टावर स्थित पीपुल एंड प्लेसेस पर छापा मारकर पवन विहार के ध्रुव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर 6701 रुपये के चार रिजर्वेशन टिकट पाए गए। यह लंबे समय से पर्सनल आईडी पर ई-टिकट बनाकर बेच रहा था। तीनों के खिलाफ सिटी स्टेशन आरपीएफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल भेज दिया गया। विजिलेंस इंस्पेक्टर मयंक कुमार ने बताया कि त्योहार के सीजन में पर्सनल आईडी पर ई-टिकट बेचने वालों के खिलाफ लगातार चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed