फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

महिलाओं को पीटा गया है, धीरज पाठक को आखिर कैसे छोड़ दें..

Thu, 10 Oct 2019 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। पीपुल फॉर एनिमल के रेस्क्यू प्रभारी धीरज पाठक के खिलाफ राजस्थानी महिलाओं की ओर से दर्ज केस को खत्म कराने की मांग करने एसएसपी के पास गए नेताओं को बैरंग लौटना पड़ा। एसएसपी ने साफ कहा कि छापा मारने या मारपीट करने का अधिकार किसी संगठन को नहीं है। दोनों ओर से दर्ज मामलों को वरिष्ठ अधिकारी खुद देख रहे हैं, नियमानुसार कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष आशु अग्रवाल, अजय राज शर्मा और सतीश यादव ने बुधवार दोपहर एसएसपी से उनके दफ्तर में मुलाकात की। कहा कि धीरज पाठक पर मामला इंस्पेक्टर कैंट ने गलत तरीके से लिखवाया है। धीरज पशु प्रेमी हैं और डीएम ने उनकी सेवा को देखते हुए खुद उन्हें स्कूटर दिलाया है। सतीश ने कहा कि उनका संगठन गोवंश की रक्षा और लावारिस जख्मी पशुओं को रेस्क्यू कर उपचार करता है। मारपीट के वक्त धीरज वहां थे ही नहीं। इसलिए रिपोर्ट निरस्त कर दी जाए।
विज्ञापन

एसएसपी ने इन लोगों को आड़े हाथ ले लिया। कहा कि दोनों ओर से आरोप लग रहे थे। इसीलिए सीओ को भेजा था। साथ में एसडीएम भी गए थे। तब वहां हर स्तर से की गई जांच और तहरीर के बाद जो स्थिति मिली, उसके मुताबिक रिपोर्ट लिखी गई। अगर कोई पशु तस्करी कर रहा है तो नियमानुसार उसकी शिकायत पुलिस या प्रशासन के अधिकारियों से की जानी चाहिए। खुद झगड़ा बढ़ाकर महिलाओं को मारने पीटने का का अधिकार किसी को नहीं है। आशु अग्रवाल ने जब कहा कि राजस्थानी लोग पशु तस्करी में शामिल रहते हैं तो एसएसपी बोले कि आप शिकायत करिए, वह जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed