{"_id":"5d95061c8ebc3e015f5674d2","slug":"crime-bareilly-news-bly378563277","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के मोबाइल के साथ बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के मोबाइल के साथ बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सेटेलाइट चौराहे पर युवक से बैग लूटने के मामले में बारादरी पुलिस ने बदायूं के बिल्सी के एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बैग में रखा मोबाइल फोन बरामद हो गया है। रकम और अन्य सामान के बारे में पूछताछ चल रही है। बदमाश के पास से एक चाकू भी बरामद हुआ है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
शाहजहांपुर, बंडा के एक युवक से करीब दो महीने पहले बाइक सवार दो बदमाश बैग लूटकर ले गए थे। बैग में युवक का फोन, 18 हजार रुपये व अन्य सामान था। बारादरी थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस फोन को लगातार ट्रैक कर रही थी। पुलिस के मुताबिक कुछ दिन से मोबाइल फोन की लोकेशन बदायूं के बिल्सी में आ रही थी। बारादरी पुलिस ने सूचना पर वहां दबिश दी तो वहां मोबाइल मोहल्ला गदर पुरा निवासी बबलू मौर्य से बरामद हुआ। बबलू ने बताया कि उसे साथी राजू के साथ मिलकर बैग लूटा था। पुलिस राजू की तलाश कर रही है।