फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

नशे में धुत चार युवकों ने घर में घुसकर की छात्रा से छेड़खानी

Thu, 03 Oct 2019 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। पड़ोस में रहने वाले दो भाइयों को साथियों के साथ नशे की हालत में आता देख एक छात्रा घर के अंदर जाने को उठी तो दबंगों ने उसे पकड़ लिया। चीखते हुए छात्रा अंदर भागी तो शोहदे वहां भी घुस गए। बीचबचाव करने पहुंची छात्रा की मां से शोहदों ने हाथापाई की। शोर सुनकर कॉलोनी के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी भाग निकले। पीड़ित परिवार के साथ कालोनी के लोग भी इज्जतनगर थाने पहुंचे और शोहदों के खिलाफ तहरीर सौंपी। शिकायत पर थाना इज्जतनगर में आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र निवासी एक युवती बीएससी की छात्रा हैं। उन्होंने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले दो भाई संजय और सनी अकसर उन्हें परेशान करते हैं। इनमें संजय और उनके दोनों दोस्त भी रेलकर्मी है। उनके मुताबिक मंगलवार रात दोनों अपने दो साथियों के साथ नशे में धुत्त थे। दरवाजे पर बाइक रोकते ही गिर पड़े थे। उन्हें आता देख घर के बाहर बैठी छात्रा कुर्सी उठाकर अंदर जाने लगी। छात्रा के मुताबिक कुर्सी उठाते ही दोनों उनसे गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर हाथ पकड़कर खींचने लगे। गालीगलौज करते हुए छेड़छाड़ की। घर के अंदर भी घुस आए। शोर सुनकर उनकी मां बीचबचाव करने पहुंची तो सनी ने उन्हें धक्का दे दिया। वह दरवाजे पर गिरी तो उनकी पीठ में चोट लग गई। चीखपुकार सुनकर कॉलोनी के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपियों के परिवार वाले भी पहुंच गए। इस बीच एक आरोपी ने उनकी मां के सिर पर पिस्टल तान दी और सुबह तक घर खाली करने की भी चेतावनी दी। देर रात तक वह लोग भी हुज्जत करते रहे। पीड़ित परिवार बुधवार सुबह शिकायत करने थाने पहुंचा तो कालोनी के लोग भी उनके साथ आए। कालोनी के लोगों ने बताया कि दोनों लड़कों ने पूरी कॉलोनी को तंग कर रखा है। पहले भी ऐसी हरकत कर चुके हैं।
विज्ञापन

समझौते के लिए थाने पहुंचा दूसरा पक्ष
पीड़ित परिवार के साथ कालोनी के लोग भी शिकायत करने थाने पहुंचे तो पड़ोसी भी थाने पहुंच गए। काफी देर तक समझौता करने की बात करते रहे। लेकिन पीड़ित परिवार ने तहरीर सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed