{"_id":"5d9267f88ebc3e01586f0414","slug":"crime-bareilly-news-bly3782565164","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में बना रहा था हथियार, तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में बना रहा था हथियार, तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिथरी चैनपुर। थाना पुलिस ने छापा मारकर घर में अवैध हथियार बना रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपी का भाई फरार हो गया। पुलिस ने काफी संख्या में बने और अधबने हथियार बरामद किए हैं।
सोमवार सुबह एसआई प्रदीप कुमार ने टीम के साथ बहगुलपुर गांव के एक घर में छापा मारा। वहां अवैध हथियार बनाने का धंधा चल रहा था। पुलिस ने घर में हथियार बनाते रामौतार को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका भाई राजपाल फरार हो गया। तलाशी के दौरान घर से एक तमंचा, एक बंदूक, लकड़ी की बट वाली सात नाल, तीन अधबने तमंचे, पांच अधबने हेमर ट्रिगर, दर्जनों कारतूस सहित असलहे बनाने का सामान बरामद हुआ। इंस्पेक्टर ललित मोहन ने बताया कि एक तस्कर रामौतार को गिरफ्तार किया है लेकिन मुख्य आरोपी राजपाल भागने में कामयाब हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह हथियार बनाने का सामान कहां से लाते थे और हथियार कहां सप्लाई करते थे, ये पूछताछ की जा रही है।