फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

जमीन कब्जाने और दुष्कर्म में भाजपा मीरगंज मंडल अध्यक्ष पर रिपोर्ट

Sat, 28 Sep 2019 07:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
crime
मीरगंज। भाजपा मंडल अध्यक्ष पर मीरगंज थाने में दुष्कर्म की कोशिश, जमीन कब्जाने सहित कई संगीन धाराओं में मीरगंज थाने में डीआईजी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

महिला के मुताबिक उसकी मीरगंज के गांव लभेड़ा दुर्गाप्रसाद में 54 बीघा जमीन थी। इसमें से 24 बीघा जमीन का बैनामा भाजपा के मीरगंज मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा ने उसके ससुर से कराया था। रुपया बाद में देने का वादा किया था। कुछ दिन बाद ससुर की मौत हो गई, लेकिन रुपया नहीं दिया। उसने 20 अगस्त को तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर रकम दिलाने और जमीन से कब्जा हटाने की शिकायत की थी। इस पर 11 सितंबर को आरोपी संतोष शर्मा ने उसे अपने घर रुपये देने के बहाने बुलाया। फिर कमरे में बंद कर दुष्कर्म की कोशिश की। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने मीरगंज थाने और एसएसपी से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 24 सितंबर को वह डीआईजी से मिली। उनके आदेश पर मीरगंज थाने में भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा पर जमीन पर कब्जा करने, बेची गई जमीन का रुपया न देने, 30 बीघा जमीन का जबरन बैनामा कराने और दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


- महिला की शिकायत पर अधिकारियों के आदेश से रिपोर्ट की गई है। विवेचना में निष्पक्षता से कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. संसार सिंह, एसपी देहात
- महिला झूठा इल्जाम लगाकर फंसाना चाहती है, जिस जमीन का बैनामा कराया है, उसका सारा रुपया दे दिया है। - संतोष शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed