फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

आधी रात तक दो किशोरियों के साथ थे लड़के

Wed, 11 Sep 2019 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। बरेली जिला अस्पताल में बदायूं के कछला निवासी किशोरी की मौत के बाद उझानी कोतवाली और कछला चौकी पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, पिता के आरोप सही माने जाएं तो उनकी बेटी के साथ रात भर दो लड़कों ने दरिंदगी की। कुछ ऐसा हुआ जो बेटी बता देती तो गजब हो जाता, शायद इसीलिए उसे इंजन के आगे डालकर मारने की साजिश की गई।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने बताया कि वे मजदूरी करके परिवार पालते हैं। उनकी ससुराल कासगंज क्षेत्र में है। उस रात पत्नी के साथ वहीं गए थे जिस रात ये घटना हुई। उनकी छोटी बेटी रात भर बहन के लौटने का इंतजार करती रही। सुबह जब उसके ट्रेन से कटने का पता लगा तो वे तुरंत चले आए। बेटी और गांव के लोगों से बात में जानकारी मिली कि शाम सात बजे से उनकी बेटी दो लड़कों के चंगुल में थी। रात 12 बजे इनमें से एक लड़का बस्ती की ही एक और किशोरी को लेकर आया। करीब दो घंटे बाद वो उस लड़की को छोड़ने जा रहा था तो हाईवे क्रास करते हुए पुलिस की जीप ने दोनों को रोक लिया। इनसे पूछताछ की तो ये गिड़गिड़ाने लगे। तब कुछ लोगों ने बीस हजार में समझौता करा दिया। लड़की और लड़के को अपने-अपने घर भेज दिया गया। बताया कि यही लड़की आधा घंटे बाद दोबारा से उनकी बेटी के पास पहुंच गया। यहां पहले से उसका दोस्त मौजूद था। बताया कि दोनों ने सुबह तक बेटी के साथ गलत काम किया। उनका भेद न खुल जाए, इसी वजह से इंजन के आगे डालकर भाग गए। गनीमत रही कि बेटी के पैर कटे और उसने उन्हें ये बातें बता दीं। आरोप था कि उनकी बेटी की तो जान चली ही गई, पुलिस ने उसकी तसल्ली के लिए उसके जीतेजी कोई कार्रवाई भी नहीं की।
विज्ञापन


आत्महत्या की तो भी वजह साफ नहीं
- पुलिस किशोरी की मौत के मामले में खुलकर कुछ नहीं बोल रही पर अंदरखाने वह इसे आत्महत्या मानकर चल रही है। मानना है कि लड़के परिचित रहे होंगे। ये बातें सही भी मान ली जाएं तो भी पुलिस को अपने तर्क की पुष्टि के लिए मामला दर्ज कर कड़ियां जोड़नी चाहिए थीं। अगर लड़की अपनी मर्जी से भी गई होगी तो उसके आत्महत्या की कोशिश करने की कोई वजह नहीं समझ आ रही। अब मामला दर्ज होगा तो शायद सच्चाई का पता लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed