फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

दबंगों ने दुकानदार पर घर में घुसकर किया हमला

Wed, 11 Sep 2019 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। वक्फ वोर्ड में रजिस्ट्रेशन कराकर संपत्ति हड़पने के मामले में अब एक दुकानदार ने एडीजी के आदेश पर थाना प्रेमनगर में दबंगों पर रंगदारी मांगने और घर में घुसकर हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

प्रेमनगर के मोहल्ला चाहबाई में रहने वाले इकरार अहमद ने बताया कि बानखाना की एक दुकान में वह 1999 से किराएदार हैं। पहले दुकान मालिक शाहिद और उनकी मां अशुंधन उर्फ मथुरा को किराया देते थे, फिर 2006 से वक्फ वोर्ड की ओर से बनी कमेटी को किराया देते आ रहे हैं। इसके बावजूद दबंग उनसे हर महीने पांच हजार रुपये रंगदारी मांगते हैं। आरोप है कि सोमवार सुबह बानखाना निवासी फुरकान, परवेज, शौकत, चाहबाई निवासी पप्पू, आबिद खां, कोहाड़ापीर निवासी सिकंदर, सैदपुर हाकिंस निवासी मोहम्मद आलम, हजियापुर निवासी जुबैर और दो और लोग हथियार लेकर उनके घर में घुस आए और उनके परिवार पर हमला कर दिया। शोर सुनकर लोग इकट्ठे हुए तो रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed