फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

दिव्यांग बेटी की शादी न होने के गम में फंदा लगाकर जान दे दी

Sun, 08 Sep 2019 06:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
crime
बिथरी चैनपुर। रामगंगा नगर कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक वह जरूरत से ज्यादा नशा करता था। मृतक के परिवार के लोगों का कहना है कि दिव्यांग बेटी की शादी न होने का गम सता रहा था, अवसाद की वजह से जान दी है।
विज्ञापन

बिथरी चैनपुर क्षेत्र के रामगंगा नगर कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय रमेश चंद्र एक प्राइवेट होटल में वेटर थे। दस साल पहले उनकी पत्नी शाएबा ने गर्भावस्था के दौरान दम तोड़ दिया था। उनकी 17 वर्षीय बेटी और 15 वर्षीय बेटा है। तब से रमेश ही दोनों बच्चो को पाल रहे थे। रोज की तरह शुक्रवार रात वह दोनों को सुलाकर अंदर वाले कमरे में चले गए। कमरा अंदर से बंद कर लिया। वहां पंखे के सहारे चादर का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह जब काफी देर बाद भी कमरा नहीं खुला तो उनके छोटे भाई नन्हे ने कई आवाजें लगाई। खिड़की से झांककर देख तो रमेश का शव लटका देखकर उनके होश उड़ गए। किसी तरह दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतार लिया गया। पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी देकर बुला लिया। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसमें लटकने से ही मौत की पुष्टि हुई। नन्हे ने बताया कि उनकी भतीजी दिव्यांग है। उनके भाई इसी तनाव में रहते थे उसकी शादी कैसे होगी। शायद इसीलिए उन्होंने आत्महत्या कर ली। दोनों बच्चों की परवरिश का जिम्मा अब उनके कंधों पर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed