फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

एसपी के फटकार के बाद हरकत में आई मीरगंज पुलिस

Fri, 06 Sep 2019 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
crime
मीरगंज। छात्रा की खराब सेहत का हवाले देकर मीरगंज पुलिस कोर्ट में बयान न होने की बात कहकर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करने में टालमटोल करने में लगी थी। बुधवार रात जब एसपी देहात ने फटकार लगाई तो मीरगंज पुलिस एक्शन में आई और आरोपी शिक्षक के घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। साथ ही पुलिस ने एफआईआर में छेड़छाड़ की धारा भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

मीरगंज के संत मंगलपुरी इंटर कॉलेज के शिक्षक सोनू गुप्ता ने कक्षा 11 की छात्रा को ट्यूशन न पढ़ने पर बेरहमी से पीटा था। उसके साथ बदसलूकी करते हुए छेड़खानी भी की थी। पिटाई से छात्रा के बेहोश होने पर उसकी कक्षा के बच्चों ने उसे घर पहुंचाया था। इसके बाद से छात्रा का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने मीरगंज थाने में आरोपी शिक्षक सोनू गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, लेकिन गिरफ्तारी से बचने के लिए वह बीमारी का बहाना करके मीरगंज के ही एक अस्पताल में भर्ती हो गया। जहां दो दिन रहने के बाद भाग गया। इसके बाद से पुलिस उसकी गिरफ्तारी करने में टालमटोल कर रही है। मीरगंज पुलिस को कहना था कि जब तक छात्रा के कोर्ट में बयान नहीं हो जाते तब तक शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं हो सकती, इसके लिए छात्रा की सेहत ठीक होने का इंतजार करना पड़ेगा। बुधवार रात एसपी देहात डॉ. संसार सिंह ने थाना प्रभारी राजवीर सिंह को फोन करके आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के आदेश दिए तब जाकर पुलिस हरकत में आई और शिक्षक के घर दबिश दी।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंध पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप
स्कूल के अंदर छात्रा को बेरहमी से पीटने की घटना के बाद से स्कूल प्रबंधन पीड़ित छात्रा के साथ खड़े होने के बजाय आरोपी शिक्षक को ही बचाने में जुटा है। मंगलवार को प्रबंधक तमाम बच्चों को इकट्ठा करके शिक्षक का बचाव करने थाने पहुंचे थे। वहां शिक्षक को निर्दोष बताते हुए पीड़ित छात्रा पर ही तमाम आरोप मढ़ते हुए हंगामा किया था। अब स्कूल प्रबंधन के गुर्गे छात्रा के परिवार पर समझौते का दबाव बनाने में लगे हैं। छात्रा के परिजन ने बताया कि आरोपी शिक्षक अपने चहेते नेताओं से दबाव बनवा रहा है। उन्हें तरह तरह के प्रलोभन दिए जा रहे हैं। धमकाने की कोशिश भी हो रही है। वहीं जिला अस्पताल में भर्ती छात्रा अब भी सदमे से नहीं उभर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पीड़िता को डरने की जरूरत नहीं है। आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - राजवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक मीरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed