{"_id":"5d6c1dcd8ebc3e0159663121","slug":"crime-bareilly-news-bly374501027","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चेकिंग करती रह गई, बदमाश लूट ले गए मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चेकिंग करती रह गई, बदमाश लूट ले गए मोबाइल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सीबीगंज हाईवे के लिंक रोड पर पुलिस चेकिंग के बावजूद बेखौफ बाइक सवार बदमाश एक मेडिकल छात्रा का मोबाइल छीन ले गए। छात्रा ने पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन वो भीड़ में होते हुए भाग निकले। छात्रा ने सीबीगंज थाने में लूट की तहरीर सौंपी है।
जिला अमरोहा के गजरौला निवासी विजेता अग्रवाल फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र स्थित एक मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस थर्ड ईयर की छात्रा है। रविवार की शाम दोस्तों के साथ वह शॉपिंग करने सीबीगंज क्षेत्र में आई हुई थी। उसके मुताबिक यहां से ऑटो से लौटते वक्त मथुरापुर मदरसे के पास पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो बदमाश उसका फोन लूटकर भाग निकले। बताया कि दोनों ने मुंह ढक रखा था। पुलिस भी वहां पास ही मौजूद थी और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकले। शिकायत मिलने पर पुलिस ने हाईवे पर लूट होने के बाद बाइक सवारों की तलाश कराई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।