फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

जो स्मैक पकड़ी गई उसका पैसा दो या फिर तस्करी करो

Tue, 27 Aug 2019 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। कहते हैं कि जरायम की दुनिया में घुसना आसान है लेकिन निकलना बेहद कठिन। ऐसी ही कुछ तीन साल पहले 10 किलो स्मैक के साथ मणिपुर में पकड़े एक ड्राइवर के साथ गुजर रही है। स्मैक तस्करी से जुड़ा रैकेट उसे अब तक पकड़ी गई स्मैक लौटाने या फिर स्मैक की तस्करी करने के लिए परेशान कर रहा है। रविवार रात भी उसके घर में घुसकर हमला किया गया। नर्स पत्नी से छेड़छाड़ का भी आरोप है। उसकी शिकायत पर थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ऑटो ड्राइवर रविवार शाम घर से बाहर था। रात को लौटा कई दबंग उसके पीछे-पीछे उसके घर में घुस गए। पत्नी ने विरोध किया तो दबंग उससे छेड़छाड़ करने लगे। ड्राइवर के विरोध करने पर उस पर हमला कर दिया। घर के बाहर घसीटकर इस तर लाठी डंडों से पीटा कि उसके दो दांत भी टूट गए। पत्नी के मुताबिक दबंग उसके पति से फिर तस्करी कराना चाहते हैं। तीन साल पहले मणिपुर में करीब 15 लाख रुपये कीमत की दस किलो स्मैक के साथ पकड़े जाने के बाद इन्हीं लोगों ने उसके पति की जमानत कराई थी। तभी से दबंग उस पर 15 लाख रुपये देने या फिर तस्करी करने का दबाव डाल रहे हैं। इसी कारण अक्सर उनके परिवार को धमकाते हैं।
विज्ञापन

ड्राइवर की पत्नी ने बताया कि एक दबंग ने 22 अगस्त को पति के खिलाफ घर से नकदी चोरी करने की शिकायत कर दी थी। जिसके चलते पुलिस उन्हें थाने ले गई थी और पूरी रात वहा रखा। फिर सुबह बिना कुछ कहे छोड़ भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed