{"_id":"5d62ec528ebc3e015a220f8a","slug":"crime-bareilly-news-bly373590852","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंट की छींटे पड़ीं तो युवक को पीटा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंट की छींटे पड़ीं तो युवक को पीटा, हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पेंट की दुकान पर खड़े एक युवक के कपड़ों पर पेंट की छींटे पड़ी तो उसने दुकान के कर्मचारी को बुरी तरह पीट दिया। पेंट का ब्रश कर्मचारी की आंख पर मार दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। थाना बारादरी में घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इज्जतनगर क्षेत्र में पीलीभीत बाईपास स्थित एक पेंट स्टोर पर बारादरी के जोगी नवादा निवासी आफताब काम करते हैं। आफताब के मुताबिक रविवार सुबह वह दुकान में पेंट का काम कर रहे थे। इसी बीच पेंट की कुछ छींटे वहां मौजूद नवाबगंज के गांव रिझोला निवासी रिजवान की पैंट पर पड़ गईं। आफताब के मुताबिक इस पर रिजवान गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर रिजवान ने उन्हें पीट दिया। उनका ब्रश छीनकर उनकी आंख पर दे मारा। जिससे उनकी आंख में गंभीर चोट आई। आसपास खड़े अन्य लोगों ने रिजवान को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। ब्यूरो