फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

ससुराल वालों ने सताया.. पुलिस ने फंसाया और भाजपा नेता ने ठग लिया

Fri, 23 Aug 2019 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। जिस महिला को पहले उसके ससुराल वालों ने मारपीटकर बेघर किया, उस पर पुलिस ने भी जुल्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इंसाफ के लिए भटकती यह महिला एक भाजपा नेता से टकराई तो उसने पहले उसे लखनऊ ले जाकर भाजपा सरकार में एक बड़ी ओहदेदार से मिलाया, फिर उसकी शिकायत पर कार्रवाई कराने के बहाने पांच हजार की ठगी कर ली। गुरुवार को महिला एसपी देहात के पास पहुंची। इसके बाद उन्होंने जांच कराई तो पता चला कि महिला की एक-एक बात सच है। एसपी ने उसके बुजुर्ग पिता के खिलाफ दर्ज की गई छेड़छाड़ की फर्जी रिपोर्ट को खारिज करने और पुलिस के खिलाफ जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पीड़ित ने एसपी देहात को बताया कि उसकी शादी पिछले साल अप्रैल में फरीदपुर के आरिफ से हुई थी। कुछ दिनों बाद ही जेठ ने उससे दुष्कर्म किया। आरिफ ने भी उसे ही पीटा। वह मायके आ गई तो आरिफ भी वहीं आकर रहने लगा। छह महीने बाद जब आरिफ उसे फिर ससुराल ले गया तो ससुरालियों ने बुरी तरह पीटकर बेहोशी की हालत में सड़क पर फेंक दिया। मारपीट में उसका छह महीने का गर्भ गिर गया। उसने फरीदपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई मगर दो घंटे बाद ही फरीदपुर पुलिस ने उसके पति से साठगांठ कर उसके पिता, भाई समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसमें उसकी ननद ने उसके 70 साल के पिता पर छेड़खानी करने और परिवार के अन्य लोगों पर घर में घुसकर लूटपाट का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने उसी के परिवार को परेशान करना शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार को उसकी शिकायत पर एसपी देहात ने फरीदपुर से विवेचक को तलब किया तो पता लगा कि पहले विवेचना कर रहे दरोगा मोदी सिंह ने सारा गोलमाल किया है। एसपी देहात ने महिला के खिलाफ दर्ज मामला खत्म करने को कहा।
विज्ञापन

महिला भाजपा नेता से मिलवाकर की ठगी
महिला ने मीडिया को बताया कि उस पर दर्ज फर्जी मामला खत्म कराने को वह दर दर भटक रही थी। तब अल्पसंख्यक मोर्चा के एक पदाधिकारी उसे और परिवार के लोगों को लखनऊ ले गए जहां सत्तापक्ष की ही एक प्रभावशाली नेता से मुलाकात कराई। घर लौटे तो नेता ने मोबाइल पर कहा कि मैडम कार्रवाई कराने के लिए 25 हजार रुपये मांग रही हैं। इस लेनदेन के लिए कई बार फोन पर बात हुई जो उसके भाई ने रिकार्ड कर लीं। उन लोगों ने नेता को पांच हजार रुपये दे दिए, बाकी रकम काम होने के बाद देने को कहा। मगर पांच महीने बाद भी न उसका काम हुआ न नेता रकम लौटा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के साथ अन्याय हुआ था। उसके परिवार के खिलाफ दर्ज फर्जी रिपोर्ट को खारिज किया जाएगा। उसके ससुरालियों पर अतिरिक्त धारा लगेंगी। पुलिस के खिलाफ भी जांच होगी। भाजपा नेता से हुए लेनदेन की बात मेरे संज्ञान में नहीं है मगर साक्ष्य होंगे तो कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. संसार सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed