फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

पिटाई के डर से मदरसे से भागा किशोर दिल्ली में मिला

Fri, 23 Aug 2019 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। मदरसे में पढ़ाई को लेकर सख्ती के चलते एक किशोर डरकर दिल्ली भाग गया। दो दिन बाद दिल्ली की एक दरगाह से फोन आने पर परिजनों को सूचना मिली। हालांकि उसके न मिलने पर परिजन मदरसे वालों पर उसे गायब कर देने का ही आरोप लगा रहे थे। थाना इज्जतनगर में भी परिजनों ने मदरसा संचालक के खिलाफ तहरीर सौंपी थी। इज्जतनगर क्षेत्र के मठ कमलनैनपुर निवासी हनीफ ने अपने 14 वर्षीय बेटे काशिफ को शेरगढ़ क्षेत्र के गांव मवई स्थित एक मदरसे में पढ़ने भेजा था। उनके मुताबिक काशिफ अक्सर वहां पढ़ाई को लेकर हो रही सख्ती की शिकायत करता था। परिजनों के मुताबिक बुधवार सुबह अचानक मदरसे से उसके लापता होने की सूचना मिली। पूछताछ में सामने आया कि सुबह पिटाई के बाद से वह लापता हो गया था। इसकी शिकायत थाना इज्जतनगर में भी की थी। बृहस्पतिवार शाम अचानक हनीफ को दिल्ली के निजामउद्दीन दरगाह से बेटे के वहां होने की सूचना मिली। उन्होंने पुलिस को भी बताया। देर शाम परिवार काशिफ को लेने दिल्ली रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed