{"_id":"5d546eb48ebc3e6c914ac61c","slug":"crime-bareilly-news-bly372416989","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे तांत्रिक के बहकाने पर मारी थी दिव्यांग को गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे तांत्रिक के बहकाने पर मारी थी दिव्यांग को गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली/नवाबगंज। दिव्यांग को घर में घुसकर गोली मारने की घटना को आरोपियों ने एक अन्य तांत्रिक के बहकाने पर किया था। दूसरा तांत्रिक कहता था कि वो जो उपाय करता है, दिव्यांग उसे काट देता है। इसलिए समस्या दूर नहीं हो पा रही है। इसके बाद ही आरोपियों ने दिव्यांग के घर में घुसकर गोली मार दी थी। पुलिस के मुताबिक दिव्यांग ने भूत भगाने के नाम पर कइयों से पैसा भी ले रखा था। पुलिस ने बुधवार को वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को जेल भेज दिया।
खंजनपुर के दिव्यांग मंगली प्रसाद को नौ अगस्त की रात सोते समय कुछ लोगों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल के भतीजे सोनू ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज करा दी। इस मामले में मुड़िया तेली गांव के मूल निवासी और सिजौलिया में रह रहे गांव के ही छविनाथ, गुनाहट्टू देवरनिया के अवधेश, चंदुआ चमरौआ थाना हाफिजगंज के हिस्ट्रीशीटर बाबूराम और पीलीभीत के गुलड़िया जाफरपुर गांव के राजेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बुधवार को खुलासा करते हुए पुलिस लाइन में एसपी देहात डॉ. संसार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि छविनाथ के परिजनों को बीमारी और अन्य तरह की समस्याएं थीं। किसी ने उसे बताया कि ये भूत बाधा का असर है। गांव का मंगली ओझा के तौर पर काम करता है और उसकी समस्या दूर कर देगा। छविनाथ के मुताबिक लंबे समय में बाधा दूर करने के नाम पर मंगली ने उससे करीब 80 हजार रुपये ऐंठ लिए। समस्या फिर भी बनी रही तो उसने रिषिपाल नाम के दूसरे तांत्रिक को दिखाया। उसने भी रुपये लिए। लाभ न होने पर रिषिपाल कहता था कि वह भूत को मंत्र से भगाता है तो मंगली उसकी काट कर देता है। इस वजह से फायदा नहीं हो रहा। तब मंगली को सबस सिखाने के लिए छविनाथ ने हिस्ट्रीशीटर बाबूराम और उसके साथियों को पचास हजार रुपये में मंगली की हत्या की सुपारी दी। कोतवाल गौरव सिंह ने बताया कि आरोपियों पर दो तमंचे मिले हैं। बाबूराम पर जिले के अलग-अलग थानों में 27 मामले दर्ज हैं।