{"_id":"5d506edd8ebc3e6caf0cf747","slug":"crime-bareilly-news-bly372104612","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से चेन लूटकर चौकी के सामने से निकल गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से चेन लूटकर चौकी के सामने से निकल गए बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सावन के चौथे सोमवार और बकरीद के मद्देनजर पूरा शहर अलर्ट पर है, लेकिन वारदातें फिर भी नहीं रुक रहीं। रविवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने फिर शहीद गेट पर एक महिला की चेन लूट ली। इतना ही नहीं चौकी के सामने से ही भोजीपुरा की तरफ भाग निकले। महिला ने घटना की शिकायत चौकी बैरियर वन पर की। हालांकि चौकी पुलिस ने ऐसी कोई भी घटना होने से साफ इंकार कर दिया है।
इज्जतनगर क्षेत्र में मिनी बाईपास पर रहने वाली एक महिला पिछले कुछ दिनों से डिफेंस कालोनी स्थित अपनी मायके में रह रहीं थीं। वे रविवार रात खरीददारी करने शहीद गेट के सामने बने मार्केट आईं थीं। वहां से घर लौटते वक्त अचानक डेलापीर की तरफ से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी चेन लूट ली। शोर सुनकर वहां मौजूद लोगों ने उनका पीछा करने की कोशिश की लेकिन बदमाश चौकी बैरियर वन के सामने से होते हुए भोजीपुरा हाईवे पर भाग निकले। पीड़ित ने चौकी पहुंचकर घटना की तहरीर दी। चौकी बैरियर वन इंचार्ज दिनेश कुमार ने बताया कि चेन लूट की कोई घटना की शिकायत नहीं आई। हर जगह पुलिस तैनात है। वहीं बीते बृहस्पतिवार को रामपुर गार्डन में एक रिटायर्ड दरोगा की पत्नी से स्कूटी सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर चेन लूट ली थी। दोनों बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। रविवारि को इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
यहां तो आम बात है चेन स्नेचिंग.......
कुछ दिन पहले ही शहीद गेट के पास दो चेन लूट और एक बैग लूट की घटना हो चुकी है। इसके अलावा मॉडल टाउन के एक अकाउंटेंट की चेन, पीलीभीत बाईपास पर फीनिक्स मॉल के सामने एक निगम कर्मचारी की पत्नी का बैग लूटा जा चुका है। प्रेमनगर में भी दो चेन लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। शनिवार को राज्य सभा में तैनात एक सुरक्षा अधिकारी से भी बैग लूटने की कोशिश हो चुकी है।