{"_id":"5d49daf38ebc3e6cd8782c42","slug":"crime-bareilly-news-bly371499080","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड सूबेदार के घर से सात लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड सूबेदार के घर से सात लाख की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदपुर (बरेली)। सोमवार रात बदमाशों ने एक घर से घुसकर सात लाख रुपये का जेवर और अन्य सामान चोरी कर लिया। जागने पर परिवार ने पकड़ने की कोशिश की तो वे धक्का देकर फरार हो गए। दहशत फैलाने को हवाई फायरिंग भी कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
फरीदपुर-भुता रोड पर के गांव खेमपुरा निवासी साबिर खां सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार हैं। अब भी वे बरेली एमईएस में क्लर्क पद पर कार्य कर रहे हैं। वे बरेली के कैंट इलाके में रहते हैं। गांव के बाहर भुता की ओर साबिर ने अपना मकान बनाया है। इसमें साबिर की पत्नी परवीन, बेटा सरफराज और उसकी पत्नी रहते हैं। सोमवार रात परवीन परिवार के साथ छत पर सो रही थीं। रात करीब दो बजे दूूूसरी छत से होकर घर में आए बदमाश इनके जीने से होकर नीचे घर में चले गए। कमरे में रखे बक्से खोलकर बदमाश करीब साढे़ छह लाख रुपये का जेवर, करीब पंद्रह हजार रुपये और कपड़े आदि सामान लूट ले गए।
सवा दो बजे करीब बारिश होने पर परवीन नीचे उतर आईं जबकि सरफराज और उसकी पत्नी मकान के पीछे की छत पर इंजन देखने चले गए। बताते हैं कि परवीन ने कमरे की बिजली जलती हुई देखी तो शक हुआ। वे जैसे ही कमरे में घुसीं, अंदर से निकले एक बदमाश ने परवीन को जोर से धक्का दिया और बाहर की ओर भागा। फिर बदमाश दीवार कूदकर भाग गया। शोरशराबा मचने पर सरफराज नीचे उतरकर आया तो कमरे में सामान बिखरा हुआ देखा। इस बीच बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए सामान लेकर खेतों से होकर भाग निकले। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के संग खेतों में भी निकली पर बदमाशों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
लूट से पहले शराब पी
बदमाशों ने लूट करने से पहले साबिर के मकान के पास ही शराब पी। इसके बाद लूट करने के लिये मकान में घुस गये। सुबह जब परिवार ने खोजबीन की तो मकान के पास शराब के तीन क्वार्टर मिले। साबिर ने मेंथा ऑयल एकत्र करके करीब तीन क्विंटल का स्टाक कर लिया था। बाद में घर से ये तेल ले जाकर बरेली के मकान में रख दिया था। लुटेरों ने घर को अच्छी तरह खंगाला। पुलिस और परिवार का अनुमान था कि शायद उन्हें यहां मेंथा ऑयल होने की जानकारी रही होगी।