{"_id":"5d49daf18ebc3e6ca92181fc","slug":"crime-bareilly-news-bly3714472117","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे संदिग्ध, पकड़ा तो थाने में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसे संदिग्ध, पकड़ा तो थाने में किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रेमनगर की बीडीए कालोनी के एक मकान में घुसे दो संदिग्धों को महिला ने टोका तो वह भाग निकले। शोर सुनकर इकट्ठी हुई भीड़ उन्हें पकड़ा तो वहां काफी लोग इकट्ठे हो गए और एक संदिग्ध को भगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस से भी संदिग्ध ने धक्कामुक्की कर भागने की कोशिश की। वह लोग संदिग्ध को थाने लेकर पहुंचे यहां भी दूसरे पक्ष से भीड़ इकट्ठा हो गई और हंगामा किया। पीड़ित ने संदिग्धों के खिलाफ तहरीर दी लेकिन फिर समझौता कर लिया।
प्रेमनगर क्षेत्र में त्रिवटी नाथ मंदिर के पास बनी बीडीए कालोनी निवासी अजय सिंह के घर में मंगलवार दोपहर दो संदिग्ध युवक घुस गए। घर में मौजूद अजय की पत्नी ने उन्हें टोका तो वह वहां से भाग निकले। इसी वक्त घर पहुंचे अजय को घटना पता चली तो उन्होंने पड़ोसियों के साथ संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों के दूसरे समुदाय से जुड़े होने की बात सामने आई। इतने में संदिग्धों के पक्ष से भीड़ इकट्ठी हो गई और एक को भाग दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी धक्कामुक्की कर उसने भागने की कोशिश की। काबू पाकर उसे थाने लाया गया। यहां उसके पक्ष के लोग भी इकट्ठा हुए और थाने में उसे छुड़वाने के लिए हंगामा करने लगे। भाजपा नेता अंकित भाटिया भी साथियों के साथ अजय के पक्ष थाने पहुंचे। अजय ने संदिग्धों के खिलाफ थाने में तहरीर सौंपी। लेकिन फिर उसे वापस लेकर आपस में समझौता कर लिया। उनके मुताबिक संदिग्ध पास ही मोहल्ला भूड़ के थे। इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि कुछ लोग एक युवक को पकड़कर थाने लाए थे। वह मानसिक तौर पर कमजोर लग रहा था। उसके खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन फिर समझौता कर लिया।