{"_id":"5d4888e68ebc3e6cd327701d","slug":"crime-bareilly-news-bly371305463","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट रेजीमेंट में फेंसिंग का तार चुराते पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट रेजीमेंट में फेंसिंग का तार चुराते पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कैंट के जाट रेजीमेंट सेंटर में लगी फेंसिंग के तार चुराने की सूचना पर पहुंचे सैन्य कर्मियों ने एक चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया। हालांकि उसके तीन साथी फरार हो गए। चोर के पास से काटा हुआ तार भी बरामद हुआ। पकड़े गए चोर को पुलिस के हवाले कर हवलदार पवन कुमार ने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पिछले दिनों हेडक्वॉर्टर के निर्देश पर जाट रेजीमेंट सेंटर, घोड़ा बटालियन, गरु ड़ डिविजन, मांडटेन डिव, सैपर्स आदि में सुरक्षा के बाबत इलाके की फेंसिंग कर दी थी। करीब पांच माह पहले घोड़ा बटालियन से फेंसिंग के एंगल तक काट लिए गए थे। जिस पर सेना ने स्मैकियों पर एंगल काटने की बात कही थी। वहीं, सोमवार को फिर फेंसिंग का तार चोरी होने की घटना का पता चला। सूचना मिलते ही सैैन्य कर्मियों ने नकटिया की सैनिक बिहार कॉलोनी निवासी अरुण सोनकर को तार चोरी करते पकड़ लिया। जबकि अरुण के साथी ठिरिया निजावत खां निवासी अजीम, जुम्मा और युसुफ भाग निकले। अरुण के पास से सैन्य कर्मियों ने लोहे का दो एंगल व तार बरामद किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब तक सैन्य क्षेत्र से करीब नौ सौ मीटर तार चोरी हो चुका है।