{"_id":"5d4487078ebc3e6cae4efacf","slug":"crime-bareilly-news-bly370834123","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने परिवार पर किया हमला, छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने परिवार पर किया हमला, छेड़छाड़
विज्ञापन
बरेली। किशोर से झगड़ा होने के बाद दबंगों ने उसके परिवार पर घर में घुसकर हमला कर दिया। विरोध पर दबंगों ने महिलाओं से छेड़छाड़ की। पीड़ित परिवार की शिकायत पर सुभाषनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सुभाषनगर क्षेत्र निवासी किशोर की 30 जुलाई को कॉलोनी के ही एक युवक से साइकिल को लेकर नोकझोंक हो गई थी। किशोर के मुताबिक झगड़े की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर दी थी। इसके बाद से दबंग उनसे रंजिश मानने लगे। आरोप है कि उसी शाम करीब 8-9 दबंग जबरन उनके घर में घुस गए और उन पर हमला कर दिया। परिवार की महिलाओं ने विरोध किया तो दबंगों ने उनसे भी छेड़छाड़ और मारपीट की। शोर सुनकर एक पड़ोसी ने यूपी 100 पर सूचना दी तो आरोपी धमकी देकर भाग निकले।
घर में घुसकर की मारपीट, छेड़छाड़
बरेली। पत्नी को मायके छोड़ने गए सुभाषनगर क्षेत्र निवासी युवक को लौटते समय मंगलवार को दबंगों ने रास्ते में रोककर पीट दिया था। बताया कि पुलिस से शिकायत करने पर दबंग उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे। आरोप है कि घर में मौजूद उनकी मां और बहन ने विरोध किया तो दबंगों ने उनके साथ भी मारपीट और छेड़छाड़ की। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी बहन का अपहरण करने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस से शिकायत करने पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की। पीड़ित के मुताबिक दबंग उनकी बहन पर पहले भी कई बार छींटाकशी कर चुके हैं। पुलिस से शिकायत करने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन
बंद घर का ताला तोड़कर चोरी
बरेली। सुभाषनगर क्षेत्र की रविंद्र नगर कॉलोनी निवासी आकाश देव मिश्रा के बंद घर का ताला तोड़कर चोर पांच हजार नकदी समेत हजारों के जेवर चुरा ले गए। आकाश ने बताया 23 जुलाई की रात वह परिवार के साथ एक रिश्तेदार के घर गए हुए थे। देर रात घर पहुंचे तो दरवाजा खुला मिला और सामना बिखरा पड़ा था। उनके मुताबिक घर से सोने के जेवर, करीब पांच हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन समेत काफी सामान गायब था। रविंद्र की शिकायत पर सुभाषनगर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मायके में पहुंचकर पत्नी को पीटा, रिपोर्ट
बरेली। सुभाषनगर के शांति बिहार निवासी ज्योति की शादी करीब चार साल पहले किला के मोहल्ला गढ़ी निवासी आशीष से हुई थी। ज्योति के मुताबिक शादी के कुछ दिन बाद से पति नशे में उसे प्रताड़ित करने लगा। नौकरी छोड़ घर पर बैठ गया। शराब के खर्चे के लिए घर का सामान बेचता था। इसके चलते उसे काम करके घर चलाना पड़ता था। बताया कि 20 जुलाई को बच्चे के साथ मायके लौट आई। आरोप है कि इसके बाद आशीष उनके मायके में आया और उसे पीट दिया। घर न लौटने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।