{"_id":"5d38cbc48ebc3e6d163529b9","slug":"crime-bareilly-news-bly369916294","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। बरामदे में सो रही किशोरी को तमंचे के बल पर अगवा करने के बाद उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर मारपीट की गई। दरिंदगी करने के बाद धमकी देकर आरोपी रात में ही किशोरी को घर छोड़ गए। दूसरे दिन दोपहर को मां के साथ कोतवाली पहुंचकर किशोरी ने घटना बताई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके पति मजदूरी करते हैं। मंगलवार रात खाना खाने के बाद परिवार के अन्य सदस्य कमरे में सोने चले गए। उनकी 15 वर्षीय पुत्री बाहर बरामदे में चारपाई डालकर सो रही थी। आरोप है कि रात 12 बजे के करीब रेहान और मिंटू दीवार फांदकर घर में घुस आए। इसके बाद मेनगेट की कुंडी को भीतर से खोल दिया। आरोपी किशोरी को तमंचे के बल पर डरा धमकाकर पास के ही एक खाली मकान में ले गए। वहां पर दोनों ने उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर किशोरी की पिटाई की गई। दरिंदगी करने के बाद आरोपियों ने शिकायत करने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी और रात में ही उसके घर के बाहर छोड़ गए। पीड़ित किशोरी ने पूरी घटना परिजन को बताई। जिसे सुनकर उनके होश उड़ गए। आरोपियों के डर की वजह से वह रात में शिकायत करने नहीं गए। दूसरे दिन बुधवार दोपहर को हिम्मत बांधकर किशोरी मां के साथ कोतवाली पहुंची और घटना की सूचना दी। सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आते ही पुलिस विभाग में खलबली मच गई। एसपी मनोज कुमार सोनकर, सीओ प्रवीण मलिक भी आ गए। पूरी जानकारी कर कोतवाली पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ अगवा कर दुष्कर्म, मारपीट, धमकाने और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए भेज दिया है।
गांव में तनाव के हालात, फोर्स तैनात
किशोरी से दुष्कर्म करने की घटना के बाद हर कोई किशोरी के परिजन को हिम्मत बंधाने में जुटा रहा। वहीं दोनों पक्षों के अलग-अलग समुदाय से होने की वजह से गांव में तनाव के हालात बन गए। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस भी इसको लेकर सजग हो गई। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। अफसर भी पल-पल की जानकारी जुटाते रहे।
विज्ञापन
एसपी भी पहुंचे गांव, दिलाया कार्रवाई का भरोसा
एसपी मनोज कुमार सोनकर, सीओ प्रवीण मलिक, कोतवाल हरिशंकर वर्मा पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही गांव के हालात भांपने के लिए भी पहुंचे। उन्होंने परिजन को सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। वहीं आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भी दावा किया। उन्होंने गांव में लगाए गए पुलिस बल को गंभीरता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने पीड़ित किशोरी से भी बातचीत कर उसके साथ हुई घटना को जाना और उसको न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर जाकर जानकारी की गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की जा रही है। सीओ बीसलपुर को आरोपियों की गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस की टीमें कार्रवाई को लगाई गई हैं।
- मनोज कुमार सोनकर, एसपी