{"_id":"5d3224f38ebc3e6d1c21506f","slug":"crime-bareilly-news-bly3692604119","type":"story","status":"publish","title_hn":"परचून की दुकान में दंपति बेचते थे देशी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परचून की दुकान में दंपति बेचते थे देशी शराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जगतपुर क्षेत्र में हो रहे अवैध कामों को लेकर डीआईजी की सख्त कार्रवाई के चलते चौकी इंचार्ज के लाइन हाजिर होने के बाद अब बाकी सब अपनी गर्दन बचाने में लगे हैं। इसके चलते महीनों से खुलेआम हो रही अवैध शराब की बिक्री पर अचानक रोक लगाते हुए पुलिस ने बिक्रेता तो गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बारादरी क्षेत्र में जगतपुर के कटरा चांद खां मोहल्ले में एक दंपति पिछले करीब तीन-चार महीनों सेे अवैध तरीके से अपनी परचून की दुकान पर देशी शराब बेच रहे थे। इसके चलते मोहल्ले के लोग उनसे काफी परेशान थे। कई बार शिकायतें करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती थी। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक सुबह सात बजे से दुकान पर शराब मिलना शुरू हो जाती थी। दुकान पर पत्नी शराब बेचती थी और ऑटो चालक पति दुकान से कुछ आगे ऑटो में बैठाकर शराब पिलाता था। इसके अलावा दुकान के पीठे चौधरी का प्लाट कहे जाने वाले मैदान में भी शराबियों का अड्डा बन चुका था। इसके चलते बारादरी पुलिस ने शुक्रवार शाम दुकान पर दबिश देकर मालिक वीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। छानबीन में दुकान से करीब 30 देशी शराब के पौवे भी बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक वह ईसाईयों की पुलिया स्थित एक ठेके से पौवे लेकर आता था।
दस रुपये ज्यादा में बिकता था पौवा
मोहल्ला कटरा चांद खां में वीरेंद्र अपने परचून की दुकान पर 75 का पौवा दस रुपये मुनाफे में बेचा करता था। साथ ही ऑटो में बैठने के रुपये अगल लेता था। साथ ही बाकी सामान भी लोगों को दुकान से ही लेना पड़ता था।