फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

विधानसभा में उठा दुष्कर्म का मामला तो बरेली पुलिस की बढ़ी धड़कन

Sat, 20 Jul 2019 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। विधानसभा में उठे एक सवाल ने बरेली पुलिस की धड़कन बढ़ा दी। भोजीपुरा में दुष्कर्म की एक घटना को सामूहिक दुष्कर्म बताकर सवाल उठाया गया तो डीजीपी कार्यालय से आननफानन में रिकार्ड तलब कर लिया गया। इसमें पता लगा कि दुष्कर्म का ही मामला था, जिसमें आरोपी को उसी दिन जेल भेज दिया गया। सही जानकारी मुख्यालय भेज दी गई।
विज्ञापन

विधानसभा में विपक्ष के किसी सदस्य ने शुक्रवार सुबह प्रश्न उठाया कि बरेली में बालिकाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं में इजाफा हो गया है। जून में भोजीपुरा थाना क्षेत्र में आठ साल की बच्ची से पांच-छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रश्नकाल के दौरान सदन ने सरकार से इसका ब्यौरा तलब किया। दोपहर दो बजे इसका जवाब देने का निर्देश दिया गया। इस पर डीजीपी कार्यालय हरकत में आया। वहां से आईजी क्राइम ने बरेली एसएसपी से तत्काल इस घटना और अब तक की कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की। एसपी क्राइम रमेश भारतीय ने थाने से जानकारी की तो पता लगा कि 38 साल के एक व्यक्ति ने अपने परिचित परिवार की बच्ची से दुष्कर्म किया था। उसी दिन उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और साक्ष्य संकलन किए गए। इस मामले में चार्जशीट भी तैयार हो चुकी है जो एक-दो दिन में दाखिल होनी है। घंटे भर में पूरी रिपोर्ट प्रमाण के साथ भेज दी गई। इसके बाद अधिकारियों ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed