फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

तीन दिन पहले पकड़े स्मैक तस्कर को जेल भेजा

Sat, 13 Jul 2019 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। इज्जतनगर पुलिस ने तीन दिन पहले बारादरी क्षेत्र के पुराने स्मैक तस्कर बबलू को दबोच लिया था। उसे छुड़ाने में एक भाजपा नेता ने भी पैरवी की थी पर बात नहीं बनी। शुक्रवार को एसपी सिटी ने प्रेसवार्ता करके बबलू को जेल भिजवा दिया। उस पर आधा किलो चरस और डेढ़ किलो गांजा बरामद दिखाया गया है।
विज्ञापन

जोगी नवादा निवासी बबलू राठौर किसी वक्त में स्मैक तस्करी के लिए खासा चर्चित था। बीच में उसने धंधा बंद कर दिया। बताते हैं कि तीन दिन पहले पुलिस उसे उठा ले गई। उसके घरवालों से लेकर मीडिया भी जानकारी जुटाती रही पर पुलिस से लेकर साइबर सेल तक ने उसकी गिरफ्तारी से इनकार कर दिया। गुरुवार रात इज्जतनगर पुलिस ने साइबर सेल की मदद से खजुरिया घाट मंदिर के सामने खोखे से चरस गांजे के साथ बबलू की गिरफ्तारी दिखाई। शुक्रवार को एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान बबलू को पेश किया। बताया कि बबलू के पास से आधा किलो चरस, एक किलो छह सौ ग्राम गांजा बरामद किया है। एक मोबाइल और कुछ रुपये भी उससे मिले हैं। उन्होंने बताया कि करीब आठ महीने से बबलू फिर से स्मैक व गांजा का काम कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़ा गया है। उसे जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed