{"_id":"5d224e238ebc3e6cad33365d","slug":"crime-bareilly-news-bly3677229155","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर गर्भवती से मारपीट, छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर गर्भवती से मारपीट, छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बेटे को पानी के प्लांट से डांटकर भगाने का विरोध करने पर दबंगों ने एक गर्भवती महिला के घर में घुसकर उससे मारपीट और छेड़छाड़ की। पुलिस की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस एक आरोपी को पकड़कर भी लाई लेकिन उसे थाने से ही छोड़ दिया गया। कोई कार्रवाई न होने पर महिला ने एसएसपी से शिकायत की थी। थाना पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
बारादरी क्षेत्र निवासी एक गर्भवती महिला के बेटे को बृहस्पतिवार सुबह मोहल्ले में ही लगे एक पाली के प्लांट के मालिक ने बिना पानी दिए ही डांटकर भगा दिया था। बताया कि बेटे की शिकायत पर वह इसका विरोध करने पहुंची तो मालिक उनसे अभद्रता करने लगा। महिला के मुताबिक पुलिस से शिकायत करने की चेतावनी दी तो उसी रात वह अपने साथियों के साथ जबरन उनके घर में घुस गया। आरोप है कि दबंगों ने उनसे मारपीट और छेड़छाड़ की। बताया कि एक पड़ोसी की शिकायत पर पहुंची यूपी 100 मौके से एक आरोपी को पकड़कर थाने भी लाई, लेकिन उसे कुछ देर बाद छोड़ दिया गया। महिला ने बताया की मारपीट में उसके पेल में पल रहे बच्चे को भी चोट आई है।