फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

छैमार गैंग का बदमाश गिरफ्तार, तीन साथी फरार

Sat, 13 Jul 2019 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
crime
आंवला (बरेली)। बदमाशों को अब सीधे नहीं, बल्कि मुठभेड़ दिखाकर गिरफ्तार किया जा रहा है। आंवला पुलिस ने लखीमपुर खीरी जिले के ऐसे ही एक लुटेरे को बृहस्पतिवार को मुठभेड़ दिखाकर गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक सड़क पर कीलों का खांचा रखकर गाड़ियों को पंक्चर कर लूटने वाला छैमार गैंग आंवला में पहले भी लूट कर चुका है। अब तक पुलिस कई मुठभेड़ में बदमाशों के बांये पैर को निशाना बना रही थी। अमर उजाला ने इस बारे में खबर लिखी थी। इस घटना में दायें पैर को निशाना बनाया गया है। गोली की जगह अब भी घुटने के नीचे पिंडली में है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुनील कुमार के मुताबिक बृहस्पतिवार रात को भमोरा मार्ग पर गांव रमनगला के पास बदमाश होने की सूचना मिली। उन्होंने दोनों ओर से दबाव बनाने के लिए भमोरा पुलिस को सूचना देकर मदद के लिए बुला लिया। पुलिया के पास चार बदमाश दिखाई देने पर उन्हें टोका तो बदमाश फायरिंग करने लगे। पुलिस की ओर से पांच राउंड फायर किए गए। इसमें एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह पुलिस के कब्जे में आ गया। पुलिस उसे थाने ले आई। यहां बदमाश ने अपना नाम अमित और खुद को जिला लखीमपुर के थाना पसगवां के गांव रम्पुरा सोहन का निवासी बताया। बताया कि उसी के गांव का निवासी गैंग का मुखिया जगदीश और साथी बदमाश गिरिधान के साथ ही मेरठ जिला निवासी मुस्तफा भागने में कामयाब हो गए। पुलिस आरोपी को सीएचसी ले गई। वहां डॉ. इंतजार ने उसका मेडिकल परीक्षण किया। डॉक्टर ने गंभीर मानकर उसे रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उसका पुलिस अभिरक्षा में उपचार चल रहा है। इस संबंध में एसपी देहात डॉ. संसार सिंह ने कहा कि बदमाश के ठीक होने पर उससे पूछताछ कर कुछ और घटनाओं के बारे में जानकारी की जाएगी। उसके साथियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


लूट की वारदात कबूली
बदमाश अमित ने बताया कि चार अगस्त 2018 की रात आंवला बिसौली रोड पर गांव कसूमरा और मनौना के बीच उसके गैंग ने लूट की थी। हरियाणा से नेपाल जिंक लेकर जा रहे रोहतक निवासी ट्रक मालिक राजेश को गोली मारकर 20 हजार रुपये लूट लिए थे। दो साल में बदायूं के थाना क्षेत्र वजीरगंज के इलाके में बदमाशों ने दिल्ली से आंवला आ रही बस के यात्रियों को लूटा है तो आंवला-वजीरगंज मार्ग पर कील लगा खांचा रखकर वाहनों के टायर पंक्चर करने के बाद लूटपाट की गई। दूरदराज के यात्रियों ने पुलिस के पचड़े से बचने की वजह से रिपोर्ट ही नहीं कराई और अपने घरों को निकल गए। केवल राजेश वाला मामला ही दर्ज था। अमित ने बताया कि वारदात करने वाले क्षेत्र को चिह्नित कर वे दूर बनाकर परिवार सहित डेरा डाल लेते हैं और वारदात करने वाले स्थान पर बिना मोबाइल लिए पैदल सफर तय करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed