फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime,accident

सांड़ से टकराकर बाइक सवार गिरा, अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत

Mon, 21 Feb 2022 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
crime,accident
मृतक जितेन्द्र (फाइल फोटो) - फोटो : BADAUN
बिसौली (बदायूं)। शनिवार रात मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर फैजगंज बेहटा इलाके में सांड़ से बाइक टकरा गई, जिससे बाइक सवार एक निजी कंपनी का स्थानीय मैनेजर जितेेंद्र मौर्य (28) गिर गया। तभी सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया, जिससे वह घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। वह इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से काम समाप्त करके घर चंदौसी लौट रहा था, जब रास्ते में यह हादसा हो गया। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

संभल जिले में चंदौसी के हनुमान गढ़ी मोहल्ला निवासी जितेंद्र मौर्य एक निजी कंपनी में मैनेजर था। कंपनी ने उसे बिसौली कस्बे में एक इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की दुकान पर तैनात किया था। इससे वह चंदौसी से ही बिसौली आता-जाता था। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे जितेंद्र मौर्य बाइक से चंदौसी घर लौट रहा था। इस दौरान वह हेलमेट लगाए थे। बाइक मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव परमानंदपुर के नजदीक पहुंची थी कि तभी अचानक हाईवे पर एक सांड़ आ गया। उसनेे बाइक बचाने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। उसकी बाइक सांड़ से टकरा गई। इस हादसे में जितेंद्र मौर्य को गंभीर चोटें आईं। बाद में किसी अज्ञात वाहन ने भी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां जितेंद्र की मौत हो गई। जितेंद्र मौर्य दो भाइयों में बड़ा थे। उसका एक बेटा वंश है। रविवार दोपहर थाना पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया। परिवार वाले जितेंद्र के शव को चंदौसी ले गए और वहीं उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

-
एक दिन पहले ही युवक की हो गई थी मौत
बदायूं जिले में आवारा घूम रहे सांड़ कई लोगों की जान ले चुके हैं। दो दिन पहले 18 फरवरी को कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव चौडेरा निवासी विजय सिंह और उनका दोस्त दिनेश शहर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के नजदीक उनकी बाइक सांड़ से टकरा गई, जिसमें विजय सिंह की मौत हो गई थी। इसके अलावा सांड़ कई लोगों को पटककर मार चुके हैं। तमाम लोग घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
गोशालाएं बनीं शोपीस, फसलों को बर्बाद कर रहे छुट्टा पशु
सरकार के आदेश हैं कि छुट्टा पशुओं को गोशालाओं में रखा जाए। उनके चारे पानी का इंतजाम भी किया जाए लेकिन यह सब हवाहवाई साबित हो रहा है। इससे छुट्टा पशु खुलेआम सड़कों पर घूम रहे हैं। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा शहर में भी इनसे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद जिला प्रशासन इन और बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा। गोशालाएं शोपीस बनकर रह गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed