फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime,accident

वाहन की टक्कर से खाई में पलटी कार, सिपाही समेत दो की मौत

Sat, 13 Nov 2021 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
crime,accident
अनिल तोमर (फाइल फोटो)। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। बृहस्पतिवार रात बदायूं-बिजनौर हाईवे पर ग्राम निजामपुर के नजदीक वाहन की टक्कर से कार खाई में जाकर पलट गई। इस हादसे में कार चला रहे सिपाही तनुज कुमार समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक सिपाही और पूर्व प्रधान घायल हो गए। सभी लोग रात ढाबे पर खाना खाकर बिल्सी लौट रहे थे। पूर्व प्रधान को गंभीर हालत में बरेली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

हादसा बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे हुआ। बिल्सी थाने में तैनात सिपाही तनुज कुमार (26), सिपाही नागेंद्र कुमार, ग्राम कटिन्ना निवासी अनिल तोमर (38) और जरसैनी के पूर्व प्रधान पवित्र उपाध्याय एक ढाबे से खाना खाकर बिल्सी लौट रहे थे। कार अनिल तोमर की थी और उसे सिपाही तनुज कुमार चला रहा था। बताते हैं कि कार बदायूं-बिजनौर हाईवे पर निजामपुर गांव के नजदीक पहुंची थी कि इसी दौरान पीछे से किसी बड़े वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाईनुमा खेत में जाकर पलट गई। बाद में उधर से गुजर रहे वाहन सवारों ने हादसे के संबंध में थाना पुलिस को सूचना दी। बिल्सी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों सिपाहियों और पूर्व प्रधान व अनिल तोमर को कार से निकलवाया। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने सिपाही तनुज कुमार और अनिल तोमर को मृत घोषित कर दिया। पूर्व प्रधान पवित्र उपाध्याय के गंभीर चोटें आईं। इससे उन्हें उसी समय बरेली के निजी अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सिपाही तनुज कुमार पुत्र ओमवीर सिंह मेरठ जिले के थाना परीक्षितगढ़ के दबथला गांव का निवासी था। वह 2018 बैच का सिपाही था। शुक्रवार दोपहर उसका और अनिल तोमर के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। तनुज कुमार को पुलिस लाइन में गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद परिवार वाले उसके शव को अपने गांव ले गए। हादसा कैसे हुआ इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
दोनों सिपाहियों की ड्यूटी दिन में थी। वह रात को शायद ढाबे पर खाना खाने गए थे। लौटते समय ये हादसा हुआ है। इसमें एक सिपाही और ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि एक सिपाही और पूर्व प्रधान घायल हैं। यह हादसा कैसे हुआ, सब लोग साथ में कहां से लौट रहे थे। इसकी जांच कराई जा रही है।
- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
-
तेज रफ्तार थी कार, सीट बेल्ट नहीं लगाए थे आगे बैठे लोग
बदायूं। बृहस्पतिवार रात बदायूं-बिजनौर हाईवे पर हुए सड़क हादसे की मुख्य वजह क्या रही, यह सामने नहीं आया है लेकिन पुलिस अफसरों का अनुमान है कि कार की रफ्तार तेज थी। साथ ही आगे बैठे दोनों लोग सीट बेल्ट भी नहीं लगाए थे, क्यों पीछे से वाहन की टक्कर से उन्हें ही ज्यादा चोट आईं और उनकी मौत हो गई।
कार में अनिल तोमर आगे बैठे थे जबकि सिपाही तनुज कुमार कार चला रहे थे। पीछे सीट पर सिपाही नागेंद्र कुमार और पूर्व प्रधान पवित्र उपाध्याय बैठे थे। हादसे के बाद जब उन्हें कार से बाहर निकाला गया, तब अनिल तोमर और तनुज कुमार बेहोश थे। उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं थीं। प्रथम दृष्टतया माना जा रहा है कि अगर दोनों सीट बेल्ट लगाए होते तो शायद कार के शीशे से उनका सिर नहीं टकराता। इसके अलावा कार की रफ्तार भी ज्यादा तेज मानी जा रही है।
-
सिपाहियों की पूर्व प्रधान व अनिल तोमर से थी दोस्ती
सिपाही तनुज कुमार 2018 बैच के थे। जबकि नागेंद्र 2011 बैच के सिपाही हैं। वह लंबे समय से बिल्सी थाने में तैनात हैं। इससे उनकी पूर्व प्रधान पवित्र उपाध्याय और अनिल तोमर से दोस्ती हो गई थी। वह अक्सर ड्यूटी खत्म करने के बाद अनिल तोमर की कार से घूमने चले जाते थे। बृहस्पतिवार रात भी वह एक ढाबे पर खाना खाने आए थे।
-
अनिल तोमर नोएडा में चलाते थे ढाबा
कटिन्ना निवासी अनिल तोमर खेतीबाड़ी के अलावा नोएडा में अपना ढाबा चलाते थे। वह बदायूं आते-जाते थे तब अपने दोस्तों से भी मिलकर जाते थे। बताते हैं कि वह कुछ दिन पहले ही नोएडा से लौटकर आए थे।

-
सिपाही को पुलिस लाइन में दिया गया गॉर्ड ऑफ ऑनर
मेरठ जिले के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव दबथला निवासी सिपाही तनुज सिंह पुत्र ओमवीर सिंह को पुलिस लाइन में गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा, सीओ सिटी आलोक मिश्रा, सीओ बिल्सी बलदेव सिंह, आरआई पंकज सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। संवाद

सिपाही तनुज कुमार (फाइल फोटो)। संवाद

सिपाही तनुज कुमार (फाइल फोटो)। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed