फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crimc

कर्मचारी की मौत से गुस्साए परिजन ने फैक्टरी गेट पर शव रखकर किया प्रदर्शन

Thu, 12 Dec 2019 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 03:07 AM IST
विज्ञापन
crimc
सुपीरियर इंडस्ट्री में तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल के बजाय पहुंचा दिया गया था घर
विज्ञापन

फैक्टरी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर परिजन ने जमकर किया हंगामा
सीबीगंज। सुपीरियर इंडस्ट्री स्थित बॉटलिंग प्लांट में काम के दौरान कर्मचारी की तबीयत बिगड़ी तो प्रबंधन ने इलाज कराने के बजाय उसे घर पहुंचा दिया। परिजन जब अस्पताल ले जा रहे थे तो उसकी मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजन ने शव फैक्टरी गेट पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उसे घर के बजाय अस्पताल भेजा जाता तो शायद जान बच जाती। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया।
मूलरूप से हरिद्वार के ऋषिकेश निवासी 55 वर्षीय शिव सिंह नेगी 10 वर्षों से सीबीगंज स्थित सुपीरियर इंडस्ट्री में कार्यरत थे। उनका परिवार आईटीआर कॉलोनी में रहता था। बुधवार अपराह्न करीब तीन बजे बॉटलिंग प्लांट में काम करते समय उनकी तबीयत बिगड़ गई। मगर फैक्ट्री प्रबंधन ने अस्पताल के बजाय दो मजदूरों के साथ बाइक से उन्हें घर भेज दिया। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल जा रहे थे तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। गुस्साए परिजन फैक्टरी पहुंचे और शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन लोगों ने फैक्टरी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर खूब हंगामा किया। उनका कहना था कि फैक्टरी प्रबंधन अस्पताल भेज देता तो शायद उनकी जान बच जाती।
विज्ञापन


भाजपा और सपा के नेता भी पहुंचे
सूचना मिलने पर सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, प्रमोद विष्ट, सत्येंद्र सिंह यादव, कुलदीप यादव, मुकेश पांडे और भाजपा के सीबीगंज मंडल अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश लोधी, रानू सिंह राघव, व्यापारी नेता हरीश गुप्ता आदि मृतक के परिजन के समर्थन में फैक्टरी पहुंच गए। देर रात तक फैक्टरी प्रबंधन से वार्ता के बाद एक लड़के को नौकरी और तीन लाख रुपये देने की शर्त पर समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम करते वक्त शिव सिंह ने गुपचुप तरीके से शराब पी ली थी। उनके साथियों ने समझा कि दारू ज्यादा हो गई है, इसलिए उन्हें घर भेज दिया।
- दिनेश मिश्रा, एचआर मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed