{"_id":"5dcc6d878ebc3e5b213bc058","slug":"crimc-bareilly-news-bly383864194","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्स रैकेट- पश्चिम बंगाल से दिल्ली होकर बरेली लाई जाती थीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्स रैकेट- पश्चिम बंगाल से दिल्ली होकर बरेली लाई जाती थीं महिलाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर के इज्जतनगर थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी सनसिटी में मंगलवार रात पकड़े गए सेक्स रैकेट के तार पश्चिम बंगाल से जुड़े हैं। वहां से गरीब परिवारों की महिलाओं और लड़कियों को दिल्ली के एजेंट तय करके बरेली जैसे शहरों में भेज रहे थे। महिलाओं से पूछताछ में खुलासा हुआ कि अधिकांश की माली हालत खराब है और वे केवल परिवार पालने के लिए यह धंधा कर रही थीं।
मंगलवार रात हुई कार्रवाई में चार महिलाओं और दो लड़कियों को सनसिटी के एक घर से पकड़ा गया था, लेकिन दलाल पुलिस के सामने से भाग गया। बुधवार को सभी महिलाओं को जेल भेज दिया गया। कार्रवाई का नेतृत्व करने वाले एएसपी अभिषेक वर्मा ने महिलाओं से पूछताछ की। इसमें पता लगा कि बदायूं की सुनीता ही स्थानीय दलाल के जरिये धंधा चला रही थी। इनमें दिल्ली की संगीता और रामा मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि घर में दो वक्त की रोटी के भी लाले हो गए तो वे इस धंधे में उतर आईं। सप्ताह भर पहले ही एक दलाल के जरिये उन्हें दिल्ली लाया गया था। वहां कुछ दिन धंधा कराने के बाद दो दिन पहले बरेली भेज दिया गया। यहां सुनीता ने उन्हें अच्छी कमाई कराने और खाने-पीने की कोई कमी न होने देने का वादा किया था। एएसपी ने बताया कि मकान मालिक का इस प्रकरण से कोई वास्ता नहीं निकला। वह दूर रहते हैं। उनसे दलाल ने सुनीता को परिवार के साथ रहने के नाम पर मकान दिलाया था। सर्विलांस और अन्य माध्यमों से इस दलाल की तलाश की जा रही हैै।
कितने बजे आऊं.. पूछने वाले कस्टमर की तलाश
- केवल महिलाओं की गिरफ्तारी से सेक्स रैकेट के खुलासे पर सवाल उठ रहे हैं। लिहाजा पुलिस ने साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। पुलिस ने सभी महिलाओं के मोबाइल कब्जे में लेकर उनकी जांच शुरू कर दी है। इन पर लगातार कस्टमर के मेसेज आ रहे हैं। कस्टमर पूछ रहे हैं कि कितने बजे आना है। इस तरह के बरेली निवासी कई लोग महिलाओं के संपर्क में थे। इनमें से अधिकांश मध्यमवर्गीय परिवारों के हैं। कुछ खाते पीते परिवारों से भी जुड़े हैं। ये लोग एक से दो हजार रुपये तक खर्च करते थे। पुलिस ने बताया कि सुनीता बदायूं की बाबा कॉलोनी में भी रैकेट चला रही है।