{"_id":"5d9b95d88ebc3e93d2290e55","slug":"crimc-bareilly-news-bly3791901143","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल को लूटने वाला 25 हजार का इनामी प्रधान गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल को लूटने वाला 25 हजार का इनामी प्रधान गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। हार्टमन पुल पर चार महीने पहले फरीदपुर तहसील में तैनात लेखपाल कपिल को कुछ साथियों के साथ लूटपाट करने की घटना में वांछित 25 हजार इनामी ग्राम प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से लूटे गए दस्तावेज भी बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रधान के खिलाफ मध्य प्रदेश समेत कई जगहों पर रिपोर्ट दर्ज हैं।
प्रेमनगर के अशरफ खां छावनी इलाके में रहने वाले लेखपाल कपिल को 30 मई की शाम ऑफिस से लौटते वक्त फरीदपुर के गांव सितारगंज के प्रधान भगवान दास ने अपने साथियों के साथ लूट लिया था। लेखपाल से गांव की जमीनों से संबंधित दस्तावेज लूटे गए थे। पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जिसके बाद विवेचना में नाम सामने आए। पुलिस ने प्रधान को फरीदपुर में उसके गांव से ही रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटे गए दस्तावेज भी बरामद हुए।
प्रधान ने भी लगाए उगाही के आरोप
पुलिस हिरासत में प्रधान भगवान दास ने भी बातचीत के दौरान लेखपाल पर गांव वालों से पैसे ऐंठने के आरोप लगाए। उसने बताया कि एक ही जमीन के कई दस्तावेज बनाकर अलग-अलग लोगों से उगाही की जाती थी। उससे भी मोटी रकम मांगी जाती थी। परेशान होकर उसने यह कदम उठाया और उसे इसका कोई पछतावा भी नहीं है।