फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cranes decreased in Shahjahanpur-Badayun, cranes increased in Bareilly

Bareilly News: शाहजहांपुर-बदायूं में घटे, बरेली में बढ़े सारस

Tue, 02 Jul 2024 07:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 02 Jul 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
Cranes decreased in Shahjahanpur-Badayun, cranes increased in Bareilly
बरेली। बरेली वृत्त के तीन जिलों में सारस पक्षी की संख्या में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर में 2023 के मुकाबले 597 सारस कम हो गए हैं। यह गिरावट सिर्फ शाहजहांपुर और बदायूं में ही आई है। बरेली में राजकीय पक्षी की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

राजकीय पक्षी की घटती संख्या पर्यावरण एवं वन्यजीव प्रेमियों के लिए गंभीर चिंता का विषय है। 2023 की ग्रीष्मकालीन गणना के मुकाबले इस साल वृत्त के तीन जिलों में बड़ी गिरावट आई है। पिछले साल बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर में कुल 2073 सारस थे। इस बार इनकी संख्या घटकर 1476 हो गई है। हालांकि, बरेली में पिछले साल के मुकाबले संख्या 25 बढ़ी है।
विज्ञापन

तेजी से हो रहे शहरीकरण और शोरशराबे के कारण सारस रूठ रहे हैं। इस बार गणना में 208 बच्चे और 1246 वयस्क सारस मिले हैं। पिछले साल की गणना में 1626 वयस्क सारस और 447 बच्चे मिले थे। इस बार दोनों की संख्या घटी है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सारस के संरक्षण के लिए मंडल के चारों जिलों में 12 वेटलैंड को संरक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-------------
2024 में कराई गई गणना--
जिला----- वयस्क सारस----बच्चे----कुल
बरेली---290---58---348
बदायूं---110---06---116
शाहजहांपुर---868---144---1012
कुल--1268---208---1476

2023 की ग्रीष्मकालीन गणना
जिला----- वयस्क सारस----बच्चे----कुल

बरेली---275---48---323

बदायूं---107---08---117

शाहजहांपुर---1254---391---1645

कुल--1626---447---2073


राज्य पक्षी सारस की गणना वर्ष में दो बार कराई जाती है। बरेली वृत्त की रिपोर्ट आ गई है। इस बार संख्या कुछ कम हुई है। बरेली जोन की रिपोर्ट आनी है। इसके बाद संख्या पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगी। -विजय सिंह, मुख्य वन संरक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed