फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Covid Vaccination: 60.82% Frontline Workers Immunized

कोविड वैक्सीनेशन: 60.82 फीसदी फ्रंटलाइन वर्कर्स प्रतिरक्षित

Fri, 12 Feb 2021 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Covid Vaccination: 60.82% Frontline Workers Immunized
demo photo - फोटो : अमर उजाला

अफसरों ने केंद्रों का निरीक्षण कर दिए व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

विज्ञापन
बरेली। कोविड के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण के तीसरे चक्र में फ्रंटलाइन वर्कर प्रतिरक्षित किए गए। देर शाम तक लक्ष्य के सापेक्ष 60.82 फीसदी लोगों को कोवैक्सीन की पहली डोज दी गई। टीकाकरण से पहले शपथ पत्र भरवाया गया। टीका लगने के बाद किसी की तबीयत खराब नहीं हुई। केंद्रों पर पुलिस बी तैनात रही।
शुक्रवार को दूसरे चरण के तीसरे चक्र में फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया। इसमें तहसीलदार सदर आशुतोष गुप्ता को पहली डोज दी गई। उधर, अफसर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में आ रही समस्याओं का निस्तारण कराने में जुटे रहे। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण और पूरे जज्बे के साथ टीकाकरण संपन्न हुआ। एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने पुलिस अस्पताल और पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. सुदेश कुमारी ने भमोरा सीएचसी, उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. शुचिता गंगवार ने सरन अस्पताल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। डॉ. शुचिता के मुताबिक, सोमवार यानी 15 फरवरी को मॉकअप राउंड होगा। इसमें कोविड-19 के टीकाकरण से बचे सभी स्वास्थ्य कर्मियों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। जो कोविन पोर्टल की सूची में शामिल हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी टीकाकरण में सहयोग करें। घबराएं नहीं बल्कि देश को कोरोना से मुक्त करने में साथ निभाएं।
विज्ञापन

पहले के मुकाबले कम हुआ टीकारण

सीएमओ डॉ. सुधीर कुमार गर्ग ने बताया कि 11 फरवरी को जिले में 62.8 प्रतिशत टीकाकरण हुआ था, जो पूर्व में हुए टीकाकरण से काफी कम था, इसलिए शुक्रवार को सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से कर्मचारियों को टीका लगवाने के लिए कहा गया था। ताकि फ्रंटलाइन वर्कर कोविड-19 से प्रतिरक्षित होकर खुद और अपने आस-पास रहने वालों को इस बीमारी से बचा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन केंद्रों पर किया गया टीकाकरण

सरन, मिशन, पीएसी, जिला पुरुष चिकित्सालय, पुरानी पुलिस लाइन, न्यू पुलिस लाइन, पीएचसी भोजीपुरा, पीएचसी शेरगढ़, पीएचसी बहेड़ी, पीएचसी मुडिया नबी बख्श, पीएचसी फरीदपुर, पीएचसी कुआं टांडा, पीएचसी बिथरी चैनपुर, पीएचसी फतेहगंज पश्चिमी, सीएचसी मीरगंज, पीएचसी भमोरा, पीएचसी रामनगर, पीएचसी दलेलनगर, पीएचसी आंवला में कोविड-19 का टीकाकरण कराया गया।

कम लक्ष्य पूरा करने वाले केंद्र चिह्नित

उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. शुचिता गंगवार ने बताया कि शुक्रवार को 4117 राजस्व अफसरों और कर्मचारियों समेत अन्य के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। 21 केंद्रों पर 34 सत्रों में टीकाकरण हुआ। पीएचसी रामनगर पर सौ फीसदी टीकाकरण हुआ। सिविल लाइंस, जिला अस्पताल, मिशन अस्पताल, बहेड़ी, नबी बख्श, फरीदपुर और पीएसी परिसर में बने केंद्र पर कम टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed