{"_id":"652461b7b6ed2ef6540436b9","slug":"cousin-shot-in-dispute-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-518-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कहासुनी में चचेरे भाई को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कहासुनी में चचेरे भाई को गोली मारी
Tue, 10 Oct 2023 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 10 Oct 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
हाफिजगंज। चेना मुरारपुर गांव में छुट्टा पशुओं से फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर गए नरवीर को चचेरे भाई ने तमंचे से गोली मार दी। गोली सत्यवीर के पैर में लगी। आरोपियों ने पीड़ित की बाइक भी तोड़ दी। तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी बबलू उसके पिता एवरन सिंह सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
जिला अस्पताल में उपचार करा रहे नरवीर के भाई सत्यवीर ने बताया कि चाचा एवरन सिंह उससे रंजिश मानते हैं। रविवार को रात करीब 10 बजे नरवीर फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर गया था। वहां आरोपियों ने उसे घेर लिया। लाठी-डंडों से पिटाई करने के साथ ही बाइक भी तोड़ दी। जब नरवीर ने भागने की कोशिश की तो बबलू ने तमंचे से उसके ऊपर फायर कर दिया। गोली उसके पैर में लगी।
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन नरवीर को लेकर अस्पताल पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।