{"_id":"5e18d2eb8ebc3e88026db83d","slug":"court-bareilly-news-bly3914879144","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी की पैरवी सेल ने पॉक्सो एक्ट के आठ मामले कराए निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी की पैरवी सेल ने पॉक्सो एक्ट के आठ मामले कराए निस्तारित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। डीजीपी के निर्देश पर डीआईजी ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित बरेली रेंज के टॉप टेन मामलों के लिए एक सेल गठित की थी। शुक्रवार को नवाबगंज के जिस मामले में दो लोगों को फांसी की सजा हुई है, वह भी इसी सेल से मॉनीटर हो रहा था। अब सिर्फ दो मामलों में कार्रवाई शेष बची है।
डीआईजी राजेश पांडेय ने बताया कि पैरवी सेल के जरिये एक इंस्पेक्टर की देखरेख में बरेली रेंज के 10 चर्चित मामलों की मॉनीटरिंग की जा रही थी। संबंधित थानाध्यक्षों को गवाहों की सुरक्षा और उन्हें समय से कोर्ट लाने की जिम्मेदारी दी गई थी। इनमें बरेली के शेरगढ़, नवाबगंज के एक-एक मामले, बदायूं के बिनावर, उघैती, दातागंज के एक-एक मामले, पीलीभीत के बीसलपुर के एक और जहानाबाद के दो मामलों में त्वरित पैरवी करने से कोर्ट इनका प्राथमिकता से निस्तारण कर चुका है। अब बरेली के बिथरी चैनपुर और शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी थाने का एक-एक मामला कोर्ट में विचाराधीन है।