{"_id":"5df3e8308ebc3e880d69b85e","slug":"court-bareilly-news-bly387927743","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत इंस्पेक्टर का फेसबुक अकाउंट हैक करके सीबीआई अफसर से मांगे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत इंस्पेक्टर का फेसबुक अकाउंट हैक करके सीबीआई अफसर से मांगे रुपये
विज्ञापन
facebook frauds
मित्र के इलाज के नाम पर कई अन्य लोगों से भी मांगे 15-15 हजार रुपये
विज्ञापन
जानकारी होने पर बेटे ने बताया- दो साल पहले हो चुका है पिता का निधन
बरेली। स्वर्गवासी इंस्पेक्टर की फेसबुक आईडी को हैक करके ठगाें ने सीबीआई के रिटायर्ड डिप्टी एसपी समेत उनके कई मित्रों को मेसेज कर 15-15 हजार रुपये की मांग की। कुछ लोगों ने मामले को भांपकर उनके पेज पर ही इस मेसेज को पोस्ट कर दिया तो पोल खुल गई। फिर इंस्पेक्टर के बेटे ने देर रात अकाउंट का पासवर्ड बदलकर लोगों को झांसे में न आने के लिए चेताया। परिवार ने शनिवार को पुलिस में शिकायत की बात कही है।
अवध बिहारी सिंह लंबे समय तक बरेली में दरोगा के पद पर तैनात रहे। इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन के बाद शाहजहांपुर से वर्ष 2015 में वह रिटायर हो गए। 14 दिसंबर 2017 को उनकी मौत हो गई। उनका परिवार अब सीतापुर के मिश्रिख में रहता है। शुक्रवार को अवध बिहारी की फेसबुक आईडी से लखनऊ निवासी सीबीआई के रिटायर्ड डिप्टी एसपी राजवीर सिंह, बरेली निवासी पवन चंद्र गुप्ता समेत कई परिचितों को मेसेज भेजकर बताया गया कि वह लखनऊ में हैं। उनके एक मित्र का एक्सीडेंट हो गया है, वह आईसीयू में है। उन्हें पंद्रह हजार रुपये की तत्काल मदद चाहिए। रुपये गूगल पे, पेटीएम या ऑनलाइन भेजने को कहा गया। कई लोगों ने इस पर जवाब नहीं दिया तो पवन चंद्र समेत कुछ लोगों ने चैट करके बात की कोशिश की। इसी बीच कुछ लोगों ने अवध बिहारी के परिवार से संपर्क किया तो सारा मामला खुल गया। इसके बाद बेटे मोनेंद्र ने स्पष्ट किया कि पिता की मौत दो साल पहले ही हो चुकी है। पिता का निधन होने पर उन्होंने पासवर्ड बदलकर उनकी आईडी भी बंद कर दी थी। आज अचानक दो साल बाद किसने उसे हैक कर लिया, वह समझ नहीं पा रहे। अवध बिहारी की बेटी प्रियंका ने बताया कि वे लोग शनिवार को पुलिस से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी होने पर बेटे ने बताया- दो साल पहले हो चुका है पिता का निधन बरेली। स्वर्गवासी इंस्पेक्टर की फेसबुक आईडी को हैक करके ठगाें ने सीबीआई के रिटायर्ड डिप्टी एसपी समेत उनके कई मित्रों को मेसेज कर 15-15 हजार रुपये की मांग की। कुछ लोगों ने मामले को भांपकर उनके पेज पर ही इस मेसेज को पोस्ट कर दिया तो पोल खुल गई। फिर इंस्पेक्टर के बेटे ने देर रात अकाउंट का पासवर्ड बदलकर लोगों को झांसे में न आने के लिए चेताया। परिवार ने शनिवार को पुलिस में शिकायत की बात कही है।