{"_id":"5df3e8328ebc3e87fe107608","slug":"court-bareilly-news-bly387912549","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला उत्पीड़न- समझौता न किया तो तेजाब से चेहरा बिगाड़ दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला उत्पीड़न- समझौता न किया तो तेजाब से चेहरा बिगाड़ दूंगा
विज्ञापन
marital rape
- फोटो : pexels.com
समझौता न करने पर आरोपी ने दी युवती को धमकी
विज्ञापन
युवती ने एसपी क्राइम के दफ्तर पहुंचकर की शिकायत
बरेली। सरकार के तमाम वादों और कोशिशों के बाद भी महिला उत्पीड़न की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। शुक्रवार को भी कई पीड़ित महिलाएं बरसात के बावजूद न्याय की आस में एसएसपी दफ्तर पहुंचीं। शिकायतों के बाद अफसरों ने जांच और कार्रवाई के आदेश दिए। शुक्रवार को एक युवती ने समझौता न करने पर तेजाब डालने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसपी क्राइम से युवक की शिकायत की।
रिठौरा की युवती ने एसपी क्राइम को बताया कि उसने कस्बे के ही एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा रखा है। आरोपी लगातार उस पर समझौते का दबाव बना रहा है। गुरुवार को वह कचहरी में तारीख पर आई थी। वापसी में आरोपी ने कुछ साथियों समेत उसे रास्ते में घेर लिया। आरोपी ने केस वापस न लेने पर तेजाब से चेहरा बिगाड़ने और जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर उसकी दादी आ गईं। तब आरोपी भाग गए। एसपी क्राइम रमेश भारतीय ने हाफिजगंज थाना प्रभारी को खुद जांच करने और सच्चाई मिलने पर रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
किला की महिला को भी धमकाया
किला के बाकरगंज निवासी महिला ने भी ऐसी ही शिकायत एसपी क्राइम से की। उसने बताया कि कुछ लोगों ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया था, जिनके खिलाफ उसने रिपोर्ट करा दी। मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा बाद में बढ़ा दी गई। तब से आरोपी उन पर समझौता का दबाव डाल रहे हैं। बुधवार दोपहर वह अपने घर से परचूनी की दुकान पर सामान लेने गई थी। तभी जमानत पर छूटे आरोपी ने समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने चौकी पर शिकायत की तो पुलिस ने आरोपी को पकड़ा पर हिदायत देकर छोड़ दिया। एसपी क्राइम ने किला पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती ने एसपी क्राइम के दफ्तर पहुंचकर की शिकायत बरेली। सरकार के तमाम वादों और कोशिशों के बाद भी महिला उत्पीड़न की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। शुक्रवार को भी कई पीड़ित महिलाएं बरसात के बावजूद न्याय की आस में एसएसपी दफ्तर पहुंचीं। शिकायतों के बाद अफसरों ने जांच और कार्रवाई के आदेश दिए। शुक्रवार को एक युवती ने समझौता न करने पर तेजाब डालने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसपी क्राइम से युवक की शिकायत की।